डार्क सर्कल्स बाय-बाय: घर पर बनाएं आसान आई मास्क

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोबाइल और लैपटॉप हमारी लाइफ की अटूट हिस्सा बन चुका हैI ऑफिस टाइम में कई घंटो स्क्रीन पर समय बिताना हमारी मजबूरी सी हो गई हैI लेकिन इसका सीधा खामियाजा हमारी आंखों को भुगतना पड़ता हैI नींद की कमी और बढ़ते तनाव की वजह से आंखो के नीचे डार्क सर्कल्स होना एक आम समस्या बन गई हैंI

ये डार्क सर्कल्स न केवल आपके खुबसुरत से चेहरे की चमक छीन लेते हैं बल्कि आपको समय से पहले उम्रदराज और थका हुआ भी दिखाते हैI ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप आपने डार्क सर्कल्स से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं और चेहरे को भी ग्लोइंग बना सकते हैंI

खीरा और गुलाब जल का हाइड्रेटिंग मास्क 

बनाने का तरीका: खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. इसमें गुलाब जल मिलाएंI
कैसे लगाएं: दो कॉटन पैड्स को इस मिश्रण में डुबोएं और अपनी आंखों पर रखकर 15 से 20 मिनट के लिए लेट जाएं. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लेंI
फायदे : खीरा आंखों की सूजन को कम करता है और गुलाब जल त्वचा को अंदर से निखारता हैI

आलू और शहद का ब्राइटनिंग मास्क

बनाने का तरीका: आलू को पीसकर उसका पेस्ट बना लें या रस निकाल लें. इसमें शहद मिलाकर अच्छी तरह फेंटेंI
कैसे लगाएं: इस पेस्ट को हल्के हाथों से आंखों के नीचे लगाएं. 10 से 15 मिनट तक सूखने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लेंI


फायदे: आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो जिद्दी कालेपन को धीरे-धीरे खत्म कर देते हैंI

एलोवेरा और विटामिन-इ नाइट मास्क

बनाने का तरीका: एलोवेरा जेल में विटामिन-इ कैप्सूल का तेल निकाल कर अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि यह सफेद क्रीमी टेक्सचर न बन जाएI


कैसे लगाएं: रात को सोने से पहले अपनी रिंग फिंगर से आंखों के चारों ओर सर्कुलर मोशन में 2 मिनट मसाज करें. इसे रात भर लगा रहने देंI
फायदे : यह मास्क रात भर आपकी स्किन को रिपेयर करता है और डार्क सर्कल्स को जड़ से खत्म करने में मदद करता हैI

डार्क सर्कल्स कोई बड़ी समस्या नहीं, बस सही देखभाल और थोड़े धैर्य की जरूरत होती है। घर पर बनाए गए ये आसान आई मास्क न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि नियमित उपयोग से आंखों के आसपास की त्वचा को आराम, नमी और प्राकृतिक चमक भी देते हैं। अच्छी नींद, पर्याप्त पानी और संतुलित आहार के साथ इन घरेलू उपायों को अपनाएं और कहें डार्क सर्कल्स को हमेशा के लिए बाय-बाय

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button