युवाओं में इन दिनों खूब लोकप्रिय है शर्ट के भीतर शर्ट का फैशन

आजकल युवाओं के बीच शर्ट के भीतर एक और शर्ट पहनने यानी लेयरिंग का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह केवल नया फैशन नहीं, बल्कि स्टाइल की एक स्मार्ट तकनीक है, जो व्यक्तित्व को अलग पहचान देती है। लेयरिंग से लुक में डेप्थ और क्रिएटिविटी आती है, जिससे साधारण कपड़े भी आकर्षक लगने लगते हैं। मनोवैज्ञानिक रूप से भी यह आत्मविश्वास बढ़ाता है, क्योंकि व्यक्ति खुद को ज्यादा स्टाइलिश और ट्रेंडी महसूस करता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे घ्हुस् और झ्ग्हू पर फैशन इन्फ्लुएंसर्स इस स्टाइल को लगातार प्रमोट कर रहे हैं, जिससे युवा इसे तेजी से अपनाने लगे हैं। इसके अलावा, मौसम के अनुसार कपड़ों को एडजस्ट करने में भी लेयरिंग मददगार होती है। यही वजह है कि यह ट्रेंड सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं, बल्कि आराम और स्टाइल का बेहतरीन संतुलन बन चुका है।

दो शर्ट, दो लुक

पहले युवा एक शर्ट पहनते थे और नजीता उनका एक लुक फ्लैश होता था। अब दो शर्ट पहनने का फायदा ये है कि एक के अंदर ही दो लुक फ्लैश करते हैं। अंदर प्लेन या सोलिड शर्ट उसके ऊपर चेक्स या प्रिंटेड या ओपन शर्ट, इससे एक ही आउटफिट कहीं ज़्यादा रिच और लेयर्ड दिखता है, जिसका एक फायदा तो यही है कि दो आम या मामूली शर्ट से भी आप फैशनेबल फील ले सकते हैं।

दूसरी बात इसे पहनने से पहले तो आप जेन-जी के प्रतिनिधि साबित हो जाते हैं और फिर इससे एक विशेष माइंड सेट को भी रिप्रजेंट कर रहे होते हैं। क्योंकि आज का युवा सिर्फ फैशन नहीं चाहता। मिस-मैच्ड कलर, कंट्रास्ट लेयरिंग, हाफ तक या ओपन बटन का फैशन उसे खूब आकर्षित करते हैं। क्योंकि आज का युवा आम नहीं थोड़ा फैशनेबल या स्टाइलिश दिखना चाहता है इसलिए शर्ट, ओवर शर्ट या शर्ट के भीतर शर्ट का फैशन एक तरह की क्रिएटिव फ्रीडम देता है।

सोशल मीडिया का प्रभाव

अगर कहा जाए कि इंस्टाग्राम और रील्स का असर इस फैशन में, फैशन डिजाइनरों से कहीं ज़्यादा है, तो अतिश्योक्ति न होगी। इन्फोसिस और रेस लेयरिंग बहुत कम दिखती है। बॉलीवुड सेलेब्स भी आजकल कैजुअल लुक्स में शर्ट के भीतर शर्ट पहनना ज़्यादा पसंद करते हैं। मतलब यह कि जो चीज पीन पर बार-बार दिखती है, जाहिर है अब ग्राउंड पर ट्रेंड तो बन ही जाती है और इन दिनों ऐसा ही है।

शर्ट के भीतर शर्ट का खूब ट्रेंड चल रहा है। यह चूंकि मौसम के अनुकूल भी होता है, विशेषकर फरवरी-अप्रैल से अक्तूबर-दिसंबर तक भारत में अलग-अलग जगहों पर यह फैशन खूब धड़ल्ले से चलता है, क्योंकि इस दौरान न तो ज़्यादा ठंड होती है, न ही गर्मी। ऐसे में लेयरिंग फैशन एक प्रैक्टिकल फैशन के दायरे में भी आता है। क्योंकि अगर दूसरी शर्ट को ज़रूरत पड़े तो उतारा भी जा सकता है।

ओवरसाइज्ड ट्रेंड के साथ परफेक्ट मैच

इन दिनों लूज और ओवरसाइज्ड कपड़े खूब ट्रेंड में है। विशेषकर लूज शर्ट और अंदर फिटेड या कंट्रास्ट शर्ट का अपने आपमें फैशन है। इसलिए यह कॉम्बीनेशन बॉडी प्रपोर्शन को परफैक्ट बैलेंस्ड दिखाता है और स्ट्रीट वियर वाइव्स देता है। इसलिए भी शर्ट के भीतर शर्ट का परफैक्ट मैच शानदार लगता है। इस ट्रेंड का एक कारण ये भी है कि यूथ इसके जरिये खुद को कंफर्ट या कूल दिखाना चाहता है और बिना कुछ ज़्यादा किए डबल शर्ट के जरिये वह ऐसा संदेश देने में कामयाब भी रहता है। इसलिए भी शर्ट के भीतर शर्ट का फैशन ज़ोरों पर है और आज यही यूथ का सबसे बड़ा एटीट्यूट भी बनकर उभरा है।

परफैक्ट विजुअल इम्पैक्ट

शर्ट के भीतर शर्ट का फायदा यह है कि इससे बहुत अच्छा कलर प्ले या विजुअल इम्पैक्ट संभव है। व्हाइट अंदर, डार्क बाहर, ग्राफिक अंदर या प्लेन बाहर, इसका गजब विजुअल इम्पैक्ट बनता है। इससे लेयर्स में विविधता तो दिखती ही है, आउटफिट बोरिंग भी नहीं लगता। इसलिए आज के युवाओं के बीच शर्ट के भीतर शर्ट का ट्रेंड सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके कुछ और भी कारण हैं जैसे-

  • यह कम खर्च में शानदार और स्टाइलिश लगता है।
  • इससे इंडीविजुअल्टी दिखाने का मौका मिलता है।
  • मौसम के हिसाब से यह प्रैक्टिकल भी है।
  • ओवरसाइज्ड फैशन के साथ बिल्कुल परफैक्ट मैच भी करता है।

इस तरह आसान शब्दों में कहें तो आज का युवा खुद की सिंपल इमेज नहीं दिखाना चाहता, वह दुनिया को अपनी लेयर्ड पर्सनैलिटी दिखाना चाहता है और इसमें शर्ट के भीतर शर्ट का यह चलन खूब मददगार होता है। यही कारण है कि इन दिनों शर्ट के भीतर शर्ट का युवाओं के बीच खूब क्रेज है।

-प्रतिमा अरोड़ा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button