33.19 प्रतिशत बढ़ा केनरा बैंक का निवल लाभ
हैदराबाद, केनरा बैंक के निदेशक मंडल ने अपेक्षित अनुमोदन के अधीन 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए 4 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (अर्थात 2 रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य का 200 प्रतिशत) लाभांश की सिफारिश की। केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. सत्यनारायण राजू ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैंक का वैश्विक कारोबार 11.32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 25,30,215 करोड़ रुपये, वैश्विक जमा 11.01 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,56,883 करोड़ रुपये, सकल अग्रिम 11.74 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,73,332 करोड़ रुपये रहा।
इसके अलावा आरएएम क्रेडिट में 13.23 प्रतिशत की वृद्धि, खुदरा त्रण में 42.80 प्रतिशत की वृद्धि, आवास त्रण में 13.57 प्रतिशत और वाहन त्रण में 19.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई। शुल्क आधारित आय 20.30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,335 करोड़ रुपये का रहा। इसी तरह परिचालन लाभ 12.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,284 करोड़ रुपये रहा।
यह भी पढ़ें… रिजर्व बैंक ने 25 टन सोना बढ़ाया
निवल लाभ 33.19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,004 करोड़ रुपये रहा। प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 360 बीपीएस सुधार के साथ 92.70 प्रतिशत रहा। प्रति शेयर आय 16.98 प्रतिशत तक बढ़ी। सकल एनपीए अनुपात 129 बीपीएस के सुधार के साथ 2.94 प्रतिशत, निवल एनपीए अनुपात 57 बीपीएस के सुधार के साथ 0.70 प्रतिशत, त्रण लागत 4 बीपीएस के सुधार के साथ 0.92 प्रतिशत और स्लिपेज अनुपात 38 बीपीएस सुधार के साथ 0.90 प्रतिशत रहा।
केनरा बैंक की 31 मार्च, 2025 तक 9849 शाखाएँ हैं, जिनमें 3139 ग्रामीण, 2900 अर्धशहरी, 1944 शहरी और 1866 मेट्रो के साथ 9579 एटीएम हैं। बैंक की लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई और आईबीयू गिफ्ट सिटी में 4 अंतरराष्ट्रीय शाखाएँ हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।


