जवानों को ठगने के आठ आरोपियों पर मामला दर्ज

आदिलाबाद, सेना में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आदिलाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से ठगने का आरोप है।

बताया गया कि विशेष शाखा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले साहनी सूरज, विजय और विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाकर युवाओं की बीएसएफ में भर्ती करवायी। जांच में सामने आया कि वर्ष 2024 से 2025 के बीच 189 युवाओं ने इच्छोड़ा और संतनंबर गांवों से प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, जिस पर संदेह कर मामले की शिकायत की गई।

यह भी पढ़ें… बीजापुर में मिली नक्सलियों की गुफा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने अधिकारियों द्वारा अस्वीकृत आवेदन नंबरों में फेरबदल कर प्रमाण पत्र हासिल किए। बीएसएफ अधिकारियों को तब शक हुआ जब एक ही जिले से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का चयन हुआ। विशेष शाखा की जांच में इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। एक अन्य मामले में राजस्थान के मनोज शेखावत और इंदरवेली क्षेत्र के दीपक सिंह, रोहित सिंह, के. गोकुल और के. गांधी पर एसएसबी को धोखा देने का आरोप है। विशेष शाखा की शिकायत के आधार पर इनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button