बीजापुर में मिली नक्सलियों की गुफा
बीजापुर, बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में नक्सलियों के खिलाफ पिछले पाँच दिनों से चल रहे अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन कगार में शामिल जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुँच गए है। जवान जिस गुफा में पहुँचे हैं। उसके अंदर एक बड़ा सा मैदान और पानी मिला है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े ऑपरेशन में जवानों को सफलता मिली है।
सर्चिंग के दौरान एक गुफा मिली है, जहाँ एक साथ एक हजार से ज्यादा लोग आराम से रह सकते हैं। पाँच दिनों की मशक्कत और 45 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुँचने में सफल हो गए हैं। जवान जिस गुफा तक पहुँचे हैं, वहाँ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गुफा के अंदर जवान पहुँचे हुए है। काफी अंधेरा है। टार्च की रौशनी से जवान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। कुछ जवान आपस में कहते दिख रहे हैं। की यहाँ एक बड़ा सा मैदान है और अंदर पानी भी है।
यह भी पढ़ें… पित्ती ट्रस्ट व अग्रवाल सेवा दल का 144वाँ मेगा चिकित्सा शिविर
वीडियो में नक्सलियों के मौजूदगी के निशान दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ समझा जा सकता है कि नक्सली यहाँ मौजूद थे और जवानों के पहुँचने से पहले नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल दिया। गुफा के भीतर जवानों का तलाशी अभियान चल रहा है। मौके पर नक्सलियों की भले ही मौजूदगी नहीं मिली पर यह साफ हो गया कि यहाँ नक्सली सुरक्षित ठिकाना बनाकर रह रहे थे।
भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच पाँच दिनों के कड़ी मशक्कत के बाद आखिर जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुँचने में कामयाब हो गए। हालाँकि जवानों के वहाँ पहुँचने से पहले ही नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल दिया था।इस गुफा के अंदर पानी से लेकर आराम करने लायक वातावरण है। ऑक्सीजन की भी कमी नहीं है। गुफा के अंदर ही एक बहुत बड़ा मैदान भी मौजूद है। ऑपरेशन के दौरान जवानों की और से खोजी गई नक्सलियों की इस गुफा की तस्वीरें और वीडियो मीडिया पर वायरल हो रही है।
फिलहाल इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है। दावा किया जा रहा था कि नक्सली गुफा के अंदर मौजदू थे। यहाँ सवाल यह उठता है कि जब यहाँ काफी संख्या में नक्सली मौजूद थे तो आखिर वे गए कहाँ? आशंका है कि पहाड़ के अंदर और भी कई गुफा हो सकते हैं, जिसके रास्ते नक्सली निकले हो।(एजेंसियाँ)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



