सीबीआईटी ने महिन्द्रा यूनिवर्सिटी को हराकर जीता खिताब

हैदराबाद, सीबीआईटी की टेबल टेनिस पुरुष टीम ने महिन्द्रा यूनिवर्सिटी को 3-1 से महिन्द्रा यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्टिवल टूर्नामेंट के फाइनल में हराकर खिताब जीता।

यहाँ महिन्द्रा यूनिवर्सिटी के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में सीबीआईटी महिन्द्रा यूनिवर्सिटी को 3-1 से मात देकर चैम्पियन बनी। सीबीआईटी के प्रथम देव ने उम्दा प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रथम एकल मुकाबले में सीबीआईटी के सचिन ने साद्विक को 3-1, दूसरे एकल में प्रथम देव ने रोहित को 3-2 से हराकर 2-0 से बढ़त बना ली।

यह भी पढ़ें… प्राज्ञ प्रीमियर लीग सीजन-3 के सेमीफाइनल व फाइनल मैच 22 फरवरी को

युगल मुकाबले में रोहित एवं अक्षय की जोड़ी ने सीबीआईटी की जोड़ी प्रथम देव एवं प्रतीक को 3-1 से मात दी। अंतिम रिवर्स एकल मुकबाले में प्रथम देव ने साद्विक को 3-0 से मात देकर फाइनल सीबीआईटी को जितवाया। इससे पहले सेमीफाइनल में सीबीआई ने मेथेडिस्ट को 3-1 से क्वार्टरफाइनल में बिट्स पिलानी को 3-1 से हराया था। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button