लेक शोर मॉल में सीलिंग गिरने से अफरा-तफरी

हैदराबाद, कुकटपल्ली पुलिस थानांतर्गत वाई जंक्शन के पास स्थित लेक शोर मॉल में अचानक सीलिंग का एक हिस्सा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मॉल में मौजूद कुछ ग्राहक मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार होने की वजह से मॉल में खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक छत की सीलिंग का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। तेज आवाज के साथ सिलिंग गिरते ही वहां मौजूद लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए मॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : प्रतिबंधित कफ सिरप की 25 बोतलें जब्त

मॉल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए घायलों को बाहर निकाला। मामूली रूप से घायल ग्राहकों को प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के बाद एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए मॉल के उस हिस्से को खाली करा दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस सीलिंग गिरने की वजहों की जांच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button