Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

पंजाब की बल्ले-बल्ले, चहल के चार विकेट से पंजाब किंग्स ने सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव कर रिकॉर्ड बनाया

मुल्लांपुर, युजवेंद्र चहल ने लय में वापसी करते हुए 28 रन पर चार विकेट लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी-20 के कम स्कोर वाले मैच में मंगलवार को यहाँ कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को 16 रन की यादगार जीत दिलाई। पंजाब किंग्स को 15.3 ओवर में 111 रनों पर रोकने के बाद, केकेआर सात ओवर में दो विकेट पर 60 रन बनाकर आसान जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन इसके बाद चहल ने केकेआर के मध्य क्रम को झकझोर कर पंजाब को रोमांचक जीत दिलाई।

केकेआर की टीम 15.1 ओवर में 95 रनों पर ऑल आउट हो गई। आईपीएल में यह सिर्फ पाँचवाँ मौका है, जब दोनों टीमें ऑल आउट हो गई। पंजाब किंग्स ने इसके साथ ही आईपीएल में सबसे छोटे स्कोर का सफलता पूर्व बचाव करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले सबसे कम स्कोर का बचाव चेन्नई सुपर किंग्स ने 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 116 रन बनाकर किया था।

पंजाब के लिए मार्के यानसेन ने भी तीन विकेट लिये, जबकि अर्शदीप, जेवियर बार्टलेट और ग्लेन मैक्सवेल को एक-एक सफलता मिली। केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 28 गेंदों में 37 रन की पारी खेलने के साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे (17) के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम ने आखिरी सात विकेट 23 रन के अंदर गँवा दिए।
इससे पहले, पंजाब किंग्स बिना किसी नुकसान के 39 रन से 15.3 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें हर्षित राणा ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये, जबकि वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण ने दो-दो विकेट लिये।

यह भी पढ़ें… धोनी ने तोड़ा चेन्नई की हार का सिलसिला

पंजाब की खराब बल्लेबाज़ी और केकेआर की मजबूत वापसी

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की अपने घरेलू मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की रणनीति उल्टी पड़ गई, क्योंकि सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (22) और प्रभसिमरन सिंह (30) को छोड़कर उनके सभी बल्लेबाज अपने घरेलू मैदान पर संघर्ष करते दिखे। इन दोनों के अलावा केवल नेहल वढेरा (10), शशांक सिंह (18) और जेवियर बार्टलेट (11) ही दोहरे अंक में रन बना सकें।

लक्ष्य का बचाव करते हुए मार्के यानसेन ने पहले ओवर में ही नारायण (पाँच) के स्टंप्स को उखाड़ दिया तो वहीं पंजाब के लिए पदार्पण कर रहे बार्टलेट ने क्विंटन डिकॉक (दो) को चलता किया। रघुवंशी ने क्रीज पर आते ही आक्रामक शॉट पर चौका लगाकर खाता खोला। उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए यानसेन के खिलाफ लगातार दो चौके जड़े।

दूसरे छोर से कप्तान रहाणे ने बार्टलेट की गेंद को साइट क्रीन पर खेलकर केकेआर की पारी का पहला छक्का लगाया। इसी ओवर में रधुवंशी ने भी गेंद को दर्शकों के पास भेजने के बाद आखिरी गेंद पर चौका लगाया। पॉवरप्ले के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 55 रन था। रघुवंशी ने अर्शदीप के खिलाफ एक रन लेकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की।

चहल ने आवें ओवर में रहाणे को पगबाधा किया। रहाणे के लिए मैदानी अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू नहीं लेना महँगा पड़ा। रिप्ले में गेंद ऑफ स्टंप के बाहर निकलती दिख रही थी। लय तलाश रहे इस अनुभवी लेग स्पिनर ने अपने अगले ओवर में रशुवंशी की पारी को बार्टलेट के हाथों कैच कराकर खत्म किया। मैक्सवेल ने वेंकटेश अय्यर (सात) को पगबाधा किया, जिससे पंजाब ने 74 रन पर पाँच विकेट गँवा दिए।

स्कोर बोर्ड

पंजाब किंग्स पारी : प्रियांश आर्य का. रमनदीप बो. हर्षित 22, प्रभसिमरन सिंह का. रमनदीप बो. हर्षित 30, श्रेयस अय्यर का. रमनदीप बो. हर्षित 00, जोश इंग्लिश बो. चक्रवर्ती 02, नेहाल वढेरा का. वेंकटेश बो. नोर्किया 10, ग्लेन मैक्सवेल बो. चक्रवर्ती 07, सूर्यांश शेडगे का. डिकॉक बो. नारायण 04, शशांक सिंह पगबाधा बो. अरोड़ा 18, मार्के यानसन बो. नारायन 01, जेवियर बार्टलेट रन आउट 11, अर्शदीप सिंह नाबाद 01, अतिरिक्त : 05, कुल : 15.3 ओवर में सभी आउट 111 रन। विकेट पतन : 1-39, 2-39, 3-42, 4-54, 5-74, 6-76, 7-80, 8-86, 9-109, गेंदबाजी : अरोड़ा 2.3-0-26-1, नोर्किया 3-0-23-1, हर्षित 3-0-25-3, चक्रवर्ती 4-0-21-2, नारायण 3-0-14-2.

केकेआर पारी : क्विंटन डिकॉक का. शेडगे बो. बार्टलेट 02, सुनील नारायण बो. यानसेन 05, अजिंक्य रहाणे पगबाधा बो. चहल 17, अंगकृष रघुवंशी का. बार्टलेट बो. चहल 37, वेंकटेश अय्यर पगबाधा बो. मैक्सवेल 07, रिंकू सिंह स्टं. इंग्लिश बो. चहल 00, आंद्रे रसल बो. यानसेन 17, रमनदीप सिंह का. श्रेयस बो. चहल 00, हर्षित राणा बो. यानसेन 03, वैभव अरोड़ा का. इंग्लिश बो. आर्शदीप 00, एनरिच नोर्किया नाबाद 00, अतिरिक्त : 05, कुल : 15.1 ओवर में सभी आउट 95 रन। विकेट पतन : 1-7, 2-7, 3-62, 4-72, 5-74, 6-76, 7-76, 8-79, 9-95, गेंदबाजी : यानसेन 3.1-0-17-3, बार्टलेट 3-0-30-1, अर्शदीप 3-1-11-1, चहल 4-0-28-4, मैक्सवेल 2-0-5-1.(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button