माँ भगवती के विशाल जागरण हेतु चुनरी यात्रा आयोजित

हैदराबाद, श्री सात युवा समिति, हैदराबाद द्वारा शनिवार 10 मई को रात्रि 8.31 बजे से नुमाईश मैदान में माँ भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत आज चुनरी यात्रा (प्रभात फेरी) भव्यता से निकाली गई। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में संस्थापक नारायण गुप्ता ने बताया कि जागरण के उपलक्ष्य में भव्य चुनरी यात्रा (प्रभात फेरी) नुमाइश मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई बेगम बाजार स्थित भूलक्ष्मी माता मंदिर तक निकाली गई।

तत्पश्चात मंदिर में माता को चुनरी एवं चांदी का छत्र चढ़ाया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। शनिवार 10 मई को रात्रि 8.31 बजे से माँ भगवती का जागरण नुमाइश मैदान में होगा, जिसमें विशेष आगमन में शहनाज अख्तर (फेमस प्लेबैक सिंगर), शिवानी स्वामी (इंडियन आइडल सोनी टीवी एवं जी कन्नड़ा सा रे गा मा पा फेम सिंगर, बीदर), अजित मिनोचा, ईशान मिनोचा (अजित ईशान एन्ड पार्टी, फेमस भजन सिंगर, टी. सीरीज फेम, जबलपुर), भजन गायक राजू मुरारी दाहिमा, तारा रानी कथा वाचक अनूप कुमार, भजन गायक दीपेश जोशी अपनी मधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति देंगे।

समिति सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया

विशेष आकर्षण में अखंड ज्योत, अद्भुत दरबार, अलौकिक दर्शन, तारा रानी की कथा, छप्पन भोग, झाँकियाँ, लंगर (प्रसाद) शामिल होंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्रद्धा एम एच वन चैनल पर रात्रि 9.30 बजे से किया जायेगा। भक्तों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। अवसर पर समिति के सदस्य प्रेम सिंह राठौड़, अतुल मेहता, नारायण गुप्ता, राजेन्द्र आहुजा, अनिल लखोटिया, सुरेश ताजपुरिया, विजय अग्रवाल, मनोज डालमिया, प्रफुलचन्द अग्रवाल, श्रवण कुमार नरेडी, गोविंद पोद्दार, बालकिशन अग्रवाल, सुरेश सामत, गोविन्ददास शाह, बंकटलाल गिल्डा, महेश अग्रवाल एवं अनिल कुमार अग्रवाल उपस्थि थे।

अन्य उपस्थित सदस्यों में राजेंद्र अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल (जग्गू भाई), अमरीश संघी, अभिषेक अग्रवाल, सुमित राठी, नवल जाजू, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पवन गोयल, पुरुषोत्तमदास माण्डोठी, संतोष अग्रवाल, ललित कड़ेल, उमेश अग्रवाल, प्रवीण भाटिया, एस. रमेश अग्रवाल, अंकित भार्गव, प्रकाशचन्द अग्रवाल, सुभाषचन्द्र अग्रवाल, आनन्द दयाल दादू, पंकज कोठारी, कमल अग्रवाल, मणिकचंद गुप्ता, गुरमुख सिंह मल्होत्रा, राजेश अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, विकास अग्रवाल, पवन अग्रवाल, योगेश कुमार पुरी, अशोक गिल्डा, संजय जैन, राजेन्द्र अग्रवाल, विजय चिड़ियावाले, अमर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सतीश भगेरिया, प्रवीण खंडेलवाल एवं जितेन्द्र अग्रवाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… बेगम बाजार में परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा

समिति के सदस्यों और महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया

कार्यक्रम में एम.एल. अग्रवाल, संजय गुप्ता, शंकर गुप्ता, विजय बंसल, राजेश बंसल, सुरेन्द्र अग्रवाल, अंजनी कुमार, ऋतुराज, अरविन्द कुमार गुप्ता, प्रवीण नावंदर, अरुण भांगड़िया, पवन गुरु, किशोर गुप्ता, सतीश गुप्ता, धीरज अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, विवेक गांधी, भरत अग्रवाल, अमित कुमार, शिवकुमार गुप्ता, नीरज अग्रवाल, राजेश कुमार, अविनाश गुप्ता, मयंक पी. सेठ, सुनील कुमार रायचंदानी, नरेश सिंघल, रमेश गोयल, भविष्य गुप्ता, महेश गोयल, पीयुष अग्रवाल, राजीव गोयनका, रविकांत हेडा, शंकरलाल अग्रवाल, विकास अग्रवाल (कुंछल), योगेश अग्रवाल, राजेश शर्मा, विशाल अग्रवाल, सुधीर पित्ती, संजय शर्मा (कटक), सुभाष अग्रवाल एवं मनोज कुमार अग्रवाल, जगतनारायण अग्रवाल, उमाकांत गुप्ता, विनय जैन एवं प्रीतेश पित्ती भी उपस्थित थे।

महिलाओं में आशा अग्रवाल, सीता अग्रवाल, शीतल पोद्दार, उर्मिला गुप्ता, राधिका अग्रवाल, अनुश्री अग्रवाल, उमा डालमिया, निशा अग्रवाल, भावना गोयल, विभा रायचंदानी, सरगम मित्तल, नविता जैन, स्वाति मित्तल, उमा रानी, सपना अग्रवाल, कविता अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, अंजना टिबरेवाल, नीता खंडेलवाल, किरण सोनी, करुणा अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, शीतल गोयनका, अनिता राठी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button