बेगम बाजार में परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा
हैदराबाद, सर्व ब्राह्मण परिषद एवं राजस्थानी ब्राह्मण सभा के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया । आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बेगम बाजार स्थित परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा आरंभ हुई, जो किरणा मार्केट, लेबर अड्डा होती हुई परशुराम मंदिर पहुँचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाये। कार्यक्रम में भाजपा नेता गौतम राव, कांग्रेस नेता अरविन्द कुमार यादव, बेगम बाजार के पार्षद शंकर यादव, गोविन्द राठी, भगवंत राव, गोशामहल के पार्षद लाल सिंह, बीआरएस नेता मुकेश सिंह, आनंद गौड़, कन्हैयालाल साहू, रमेश बंग, नवल जाजू, पवन कुमार, अविनाश देवड़ा, सूर्यप्रकाश, राजस्थानी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तमलाल, रामदेव नागला, हरिकिशन ओझा, सर्व ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष पवन मिश्रा।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना माहेश्वरी महिला संगठन की कार्यशाला संपन्न
विशाल शर्मा, लड्डू ओझा, श्रीवल्लभ उपाध्याय, श्रीलाल पारीक, सुधीर तिवारी, निरंजन देसाई, सुरेश उपाध्याय, राधाकृष्ण पराशर, सुरेश गांधी, रामनिवास पाराशर, संदीप जायलवाल, रितेश शर्मा, गणेश व्यास, हरिप्रसाद शर्मा, लक्ष्मीकांत पांडे, विजय ओझा, संदेश उपाध्याय, जितेन्द्र अवस्थी, राजकुमार, दुर्गा शर्मा, शेफाली शर्मा, कल्पना शर्मा, दीपा अवस्थी, चंदना जैन, रामेश्वर मिश्रा, रमेश तिवारी, गोविन्द शर्मा, मनीष शर्मा, महेन्द्र कच्छावा, सुखदेव व्यास आदि ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





