बोलारम में नगर प्रवेश कार्यक्रम 9 जून को

हैदराबाद, मेवाड़ चंद्रिका, शासन सूर्या श्री जयश्रीजी म.सा., प्रवचन प्रभाविका श्री राजश्रीजी म.सा., मधुर गायिका सेवा विभूति श्री समीक्षाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 का श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्रेटर हैदराबाद, पूनमचंद गांधी जैन स्थानक, काचीगुड़ा में वर्ष 2025 के वर्षावास हेतु नगर प्रवेश 9 जून को बोलारम में होगा।

आज यहाँ ग्रेटर हैदराबाद संघ के महामंत्री पवन कटारिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जैन दिवाकर गुरुदेव श्री चौथमलजी म. सा., उपाध्याय प्रवर गुरुदेव श्री मूलमुनिजी म.सा., श्री रमेशमुनिजी म.सा. एवं श्री शांताकंवरजी की सुशिष्या श्री जयश्रीजी म.सा., श्री राजश्रीजी म.सा., श्री समिक्षाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 का 2025 का चातुर्मास श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्रेटर हैदराबाद, पूनमचंद गांधी जैन स्थानक, काचीगुड़ा में होने जा रहा है।

ग्रेटर हैदराबाद संघ ने वर्ष 2025 के चातुर्मास के लिए विनती की थी। पूज्यश्री के वर्ष 2024 का नासिक शहर में अपना ऐतिहासिक वर्षावास संपन्न करने के पश्चात महासतीजी मण्डल ने पावन नगरी जालना में होली चातुर्मास संपन्न किया था जिसमें ग्रेटर हैदराबाद संघ के अध्यक्ष अन्नराज बाफना की अध्यक्षता में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… अमीरपेट महिला मंडल का गणगौर कार्यक्रम संपन्न

पूज्यश्री जालना से मंगल विहार प्रारंभ करते हुए परतुर तक पधार चुके हैं। महासतीजी का नगर प्रवेश बोलारम में 9 जून 2025 को होगा। महासतीजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश काचीगुड़ा स्थानक में आगामी 5 जुलाई 2025 को होगा। त्रयनगर के धर्मानुरागियों से कार्यक्रम में सपरिवार पधारने का आग्रह किया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button