अमीरपेट महिला मंडल का गणगौर कार्यक्रम संपन्न
हैदराबाद, अमीरपेट महिला मंडल द्वारा आयोजित गणगौर कार्यक्रम गौरिश्क जलपान होटल, सोमाजीगुड़ा में संपन्न हुआ। आज यहां कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले शोभायात्रा तनिष्क के बाजू वाली लाइन वक्रतुंड अपार्टमेंट से जलपान होटल तक श्वेता मानधना और संगीता काबरा की देखरेख में संपन्न हुई। अवसर पर सभी का स्वागत मंडल की अध्यक्ष पूजा झंवर ने किया।
मंत्राणी श्रुति भक्कड़ ने कार्यक्रम की संयोजिकाएँ शीतल लड्डा, प्रीति झंवर, स्वाति काबरा, मंजू रांधर एवं रंजिता नावंदर को सफल सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फ्री तंबोला के आयोजन की बधाई दी। अवसर पर प्रेमलता जालान, सीमा मारु, गोपीनाथ इलेक्ट्रॉनिक्स, शिवराज ज्वेलर्स, मोहिनी ज्वेलर्स और चतुर्भुज चांडक की ओर से तंबोला राउंड्स के इनाम दिए गए।
यह भी पढ़ें… उन्नति महिला मंडल का गणगौर उत्सव संपन्न
गोल्ड एंड सिल्वर राउंड के प्रथम हाउसफुल की विजेता अनिता डालिया और द्वितीय प्रेमलता मूंदड़ा रहीं। मंडल ने सभी प्रायोजकों, सहयोगियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अवसर पर मंडल की वंदना पुगलिया, राधिका असावा, स्नेहा काबरा, प्रेमलता भक्कड़, नंदा चांडक, अंजलि लोया, आरती लड्डा, कार्यकारिणी सदस्य प्रेमलता जालान , मंजू शुक्ला, दीपिका लोहिया, उर्मिला भूतड़ा, निधि तापड़िया, आरती बजाज, अभिक्षा चांडक, सलोनी भूतड़ा, प्रीति काबरा, नेहा सदानी एवं कंचन झंवर की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



