दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना
नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सामान्यत बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबादी होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े: दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान
सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटों की अवधि में कोई बारिश नहीं हुई। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



