सिविल्स में सफल होने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी सीएम रेवंत रेड्डी ने

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य से सिविल सर्विसेज़ मेन्स में सफल होने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी। सिविल सर्विसेज़ 2025 के अंतिम परिणामों में राज्य के कई उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार सिविल्स की तैयारी कर रहे गरीब उम्मीदवारों की मदद करने के लिए राजीव सिविल्स अभय हस्तम योजना लागू कर रही है।

सीएमओ द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सिंगरेणी कॉलरीज संस्था की मदद से सिविल्स मेन्स परीक्षा देने वाले 202 उम्मीदवारों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस योजना से मदद प्राप्त करने वाले 51 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया। इनमें से 20 प्रतिभागियों ने सिविल्स के अंतिम परिणामों में अच्छी रैंक प्राप्त की।

सीएमओ ने बताया कि इन 20 उम्मीदवारों की सूची में पेद्दापल्ली जिले से जी. सृजना (55), वरंगल जिले से ए. तरुण तेजा (123), रंगारेड्डी जिले से बानोतु लक्ष्मी रचना (178), महबूबनगर जिले से एम. वेंकटेश प्रसाद सागर (358), मेड़चल मल्काजगिरी जिले से एम. कैशिक (399), आर. प्रीति (468), वरंगल जिले से बी. विक्रम (472), नलगोंडा जिले से एस. यशवंत (475), रंगारेड्डी जिले से वी. विक्रम सिम्हा रेड्डी (541), वरंगल जिले से ए. आशीष (676), रंगारेड्डी जिले से वी. विजय सिम्हा रेड्डी (682), सूर्यापेट जिले से ए. नवीन (715), जगित्याल जिले से पी. राहुल (748), मेदक जिले से के. श्रवण कुमार (768), मुलुगु जिले से डी. प्रवीण (793), रंगारेड्डी जिले से ई. श्रीराम हर्षा (823), जनगाँव जिले से बी. भरत कुमार (900), रंगारेड्डी जिले से के. प्रत्यूषा (908), जयशंकर भूपालपल्ली जिले से जितेंदर नायक (939) और मेड़चल मल्काजगिरी जिले से दीपक शर्मा (951) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… विकास के लिए स्पष्ट नीतियाँ और राजनीतिक स्थिरता ज़रूरी : किशन रेड्डी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button