Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

सीएम रेवंत रेड्डी से मिलीं सीएमसी आयुक्त सृजना

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम आयुक्त जी. सृजना ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भेंट की और साइबराबाद नगर निगम आयुक्त के रूप में सेवा का अवसर देने के लिए आभार व्यक्त किया। सीएमसी आयुक्त ने सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट की और आयुक्त के रूप में अपनी नियुक्ति पर आभार जताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जमीनी स्तर पर स्पष्ट और ठोस बदलाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि नवगठित नगर निगम को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा। सीएम ने प्रशासन को प्रभावी शासन, बेहतर नागरिक सेवाओं और समग्र शहरी विकास के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतने की दिशा में कार्य करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें… बीआरएस की घोर विफलता के चलते कांग्रेस को फायदा : कविता

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button