कोल वाशरी हादसे के पीड़ितों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा

धनबाद, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने धनबाद जिले के मूनिडीह कोल वाशरी में हुए हादसे में मारे गए परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा और एक आउटसोर्स एजेंसी में नौकरी देने पर सहमति जताई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीसीसीएल के महाप्रबंधक (पश्चिमी झरिया) अरिंदम मुस्तफी ने रविवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि शनिवार देर रात जिला प्रशासन की उपस्थिति में बीसीसीएल, पीड़ित परिवार, निजी डिलीवरी ऑर्डर धारक (कोयले के घोल को साफ करने की जिम्मेदारी जिस कंपनी को दी गई है) और श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक हुई।

मुस्तफी ने बताया कि बातचीत के बाद, हम इस बात पर सहमत हुए कि पीड़ित परिवार को दो किस्तों में 20 लाख रुपये दिए जाएँगे (10 लाख रुपये बीसीसीएल द्वारा और 10 लाख रुपये डिलीवरी ऑर्डर धारक द्वारा) और पीड़ित परिवार के किसी आश्रित को आउटसोर्स एजेंसी में नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा, मृत व्यक्ति के परिवार के सदस्यों को अंतिम संस्कार के लिए 75,000 रुपये देने पर भी सहमति बनी।

यह भी पढ़ें… तमिलनाडु चुनाव : कांग्रेस प्रमुख समेत कई उम्मीदवार पिछड़े

अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जाँच करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उपाय सुझाने के लिए चार सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button