हैद्रा प्रजावाणी में पुराने लेआउट पर शिकायतों का अंबार

हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी -हैद्रा के प्रजावाणी कार्यक्रम में पुराने लेआउट में अनियमितताओं और धड़ल्ले से सार्वजनिक उपयोगी भूमि पर कब्ज़ों की शिकायतों का अंबार बढ़ने लगा है। आज प्रजावाणी कार्यक्रम में साठ से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। प्रजावाणी कार्यक्रम के दौरान शिकायतकर्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायतों द्वारा बनाए गए नक्शे असुरक्षित हो गए हैं।

कई स्थानों पर सड़कों और पार्क की सीमाओं को मिटाकर कृषि भूमि में बदल दिया गया है। कई लोग जमीन को अपनी बताकर हड़प रहे हैं। आज प्रजावाणी में 64 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 60 प्रतिशत से अधिक पुराने लेआउट के बारे में थीं। पार्कों और सड़कों पर अतिक्रमण की भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने गूगल मैप्स के माध्यम से इनकी समीक्षा कर इनके समाधान की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी।

यह स्पष्ट किया गया कि सड़कें और पार्क पुराने लेआउट के अनुसार ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिकायतों की गहराई से जाँच करने तथा दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी। रंगारेड्डी जिले के घटकेसर मंडल में जयशंकर एकशिला कॉलोनी, अब्दुल्लापुरमेट मंडल में श्रीबालाजी नगर कॉलोनी एवं अलवाल से लेआउट परिवर्तन की शिकायतें प्राप्त हुईं। इसी तरह मेहदीपट्टनम-मल्लेपल्ली मार्ग पर आसिफनगर में दरगाह की जमीन पर कब्जा तथा हयातनगर में पार्क की भूमि पर कब्ज़े की शिकायत की गयी। इसी दौरान पीरज़ादीगुड़ा के कुछ प्रतिनिधियों ने आयुक्त का आभार जताया कि उन्होंने सड़कों से कब्जे हटाकर बाधा दूर की है।

यह भी पढ़ें.. स्कूल प्रबंधन द्वारा किये गये अतिक्रमण पर चला हैद्रा का बुल्डोज़र

जीएचएमसी में 166 शिकायतें प्राप्त

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम अधिकारियों को प्रजावाणी कार्यक्रम के दौरान आज 166 शिकायतें प्राप्त हुईं। मुख्यालय में अतिरिक्त आयुक्त स्नेहा सबरीश ने शिकायतें सुनीं, जबकि जोनल एवं सर्कल कार्यालयों में संबंधित अधिकारियों के समक्ष जनसामान्य ने शिकायतें दर्ज करायीं। आज प्रजावाणी कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त आयुक्त स्नेहा सबरीश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रजावाणी कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

अतिरिक्त आयुक्त ने शिकायतों की जाँच पड़ताल कर लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा। इसके बार में उन्हें सूचित भी किया जाएगा। अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि अधिकारियों को जनता की व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं का समाधान जिम्मेदारी के साथ करना होगा। जीएचएमसी मुख्यालय में 62 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 33 का संबंध टाउन प्लानिंग विभाग से था। अन्य में इंजीनियरिंग, कर, भूमि अधिग्रहण, स्वास्थ्य के अलावा यूसीडी और यूबीडी विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। फोन के माध्यम से 4 शिकायतें प्राप्त हुईं।

इसी तरह जीएचएमसी के क्षेत्रीय कार्यालयों में 104 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कुकटपल्ली जोन में 40, सिकंदराबाद जोन में 27, शेरीलिंगमपल्ली जोन में 18, एल.बी. नगर जोन में 12 और चारमीनार जोन में 7 शिकायतें शामिल रहीं। अतिरिक्त आयुक्त यदागिरी राव, अशोक सम्राट, वेणुगोपाल, वेणुगोपाल रेड्डी, अतिरिक्त सीसीपी गंगाधर, वेंकन्ना एवं अन्य अधिकारी प्रजावाणी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button