15 मार्च तक डिजिटल फसल सर्वेक्षण प्रक्रिया को पूरा करें : सीएस
हैदराबाद राज्य सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने अधिकारियों को राज्यभर में केंद्र सरकार के डिजिटल फसल सर्वेक्षण की प्रक्रिया को आगामी 15 मार्च तक पूरा करने का आदेश दिया है। सचिवालय में आज केंद्रीय कृषि मंत्रालय के सलाहकार राजीव चावला की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान सीएस ने सर्वेक्षण को पूरा करने में जिलाधीशों व एनआईसी अधिकारियों का सहयोग लेने का सुझाव दिया। अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि राज्यभर में 10,877 गांवों में सर्वेक्षण किया जा रहा है।
सीएस ने कहा कि इस सर्वेक्षण से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं को लाभ होगा। साथ ही सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के आंकड़ों के लिए भी यह सर्वेक्षण उपयोगी होगा। केंद्र सरकार के सलाहकार राजीव चावला ने कहा कि देश के उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा आदि राज्यों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने तेलंगाना में भी जल्द से जल्द सर्वेक्षण पूरा करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें… भाजपा को हराने कांग्रेस-मजलिस के बीच मैच फिक्सिंग : बंडी संजय
बैठक के दौरान कृषि निदेशक गोपी ने अब तक किए गए डिजिटल फसल सर्वेक्षण का विवरण दिया। इस बैठक में राजस्व सचिव लोकेश कुमार, कृषि सचिव सुरेंद्र मोहन, स्टाम्प और पंजीकरण के विशेष सचिव राजीव गांधी हनुमंतू व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



