विपक्ष की आलोचना का प्रभावी ढंग से जवाब देगी कांग्रेस

कांग्रेस ने विपक्ष को जवाब देने के लिए बनाई रणनीति – रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, एक ओर जहाँ विपक्षी पार्टी बीआरएस सरकार को घेरने की रणनीति पर कार्य कर रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस भी विपक्ष को करारा जवाब देने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज पार्टी विधायकों से कहा कि वे विधानसभा और परिषद में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करें और विपक्ष की आलोचनाओं को प्रभावी ढंग से जवाब दें। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर कांग्रेस विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ चर्चा की। उन्हें आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि यह सरकार का दूसरा पूर्ण बजट सत्र है। बजट सत्र के दौरान पिछले 15 महीनों में सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विकास कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करने का अवसर उपलब्ध होगा। सभी को तैयारी के साथ इसमें भाग लेना चाहिए।

विधायकों को सदन में कल्याणकारी योजनाओं पर जोर देने के निर्देश

रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को विपक्ष की आलोचना का प्रभावी ढंग से जवाब देना चाहिए। सभी सदस्यों को हर सदन में उपस्थित रहना चाहिए। विधानसभा और विधान परिषद में बहस के दौरान विधायकों और विधान पार्षदों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर भी उन्होंने ज़ोर दिया। उन्होंने सभी विधायकों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की नसीहत की। साथ ही कहा कि जल्द ही विधायकों के साथ एक और बैठक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ेंटीएसपीएससी द्वारा ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा के अनंतिम अंक जारी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button