लगातार जीत से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ी : महेश कुमार गौड़
हैदराबाद, प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने कहा कि म्युनिसिपल चुनावों में जनता ने कांग्रेस को बड़े पैमाने पर समर्थन दे कर प्रजा सरकार के शासन को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जनता ने 90 से अधिक नगर पालिकाओं, 4 नगर निगमों में कांग्रेस को पूर्ण समर्थन दिया है।
कांग्रेस पार्टी की नगर पालिकाओं में 1,300 से अधिक वार्ड और नगर निगमों में 154 से अधिक डिवीजनों में जीत हुई। उन्होंने कहा कि लगातार जीत से कांग्रेस पर राज्य का विकास करने की जिम्मेदारी और बढ़ी है। सीएम रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में प्रजा सरकार द्वारा लागू की गई। विकास व कल्याण योजनाओं से जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास और बढ़ा है। विपक्ष के झूठे प्रचार पर जनता ने विश्वास नहीं किया।
यह भी पढ़ें… कोदंडराम पर कविता की टिप्पणी को लेकर भड़की टीजेएस
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



