हैदराबाद में धमाकों की साजिश का पर्दाफाश
हैदराबाद, तेलंगाना की काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर हैदराबाद में धमाकों की साजिश का पर्दाफाश किया। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने लम्बे समय से दो संदिग्ध आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इन दोनों को आज गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान विजयनगर निवासी सिराज और हैदराबाद निवासी समीर के रूप में की गई। दोनों ने विजयनगर में विस्फोटक सामग्री खरीदी और इसके जरिये डमी बम तैयार कर इसका टेस्ट करने की योजना बनाई थी।
सूत्रों ने बताया कि आईएसआईएस ने सउदी अरब से इन दोनों को हैदराबाद में धमाके करने के निर्देश दिए गए थे। प्राप्त निर्देशों के आधार पर दोनों विस्फोटक सामग्री खरीदकर धमाकों को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहे थे। इस दौरान काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इनकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें… चुनाव सुधार के लिए चले अभियान : किशन रेड्डी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



