करों का भुगतान कर शहर के विकास में करें सहयोग : कर्णन

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम आयुक्त आर.वी. कर्णन ने शहर के नागरिकों का आह्वान किया कि वे समय पर संपत्ति कर का भुगतान कर नगर के विकास में सहयोग करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की समस्या का उचित समाधान किया जाएगा।

जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन संपत्ति कर कार्यक्रम में

जीएचएमसी द्वारा संपत्ति कर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित प्रॉपर्टी टैक्स परिष्कारम् कार्यक्रम के पहले ही दिन आज 285 आवेदन प्राप्त हुए। अवसर पर आयुक्त ने कहा कि जीएचएमसी ने नागरिकों की संपत्ति कर से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कार्यक्रम का आयोजन सभी सर्किल कार्यालयों में किया गया था। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित विशेष कार्यक्रम में कर संशोधन याचिकाएँ, कर निर्धारण में संशोधन, बिल कलेक्टरों, ऑनलाइन तथा आरटीजीएस के माध्यम से किए गए भुगतानों का पंजीकरण, बकाया संशोधन, न्यायालयीन मामलों का समाधान, आईजीआरएस से जुड़े विषय, स्व-मूल्यांकन से संबंधित समस्याएँ आदि कर संबंधी मुद्दों पर प्राप्त आवेदन उप आयुक्तों, सहायक नगर आयुक्तों, वैल्यूएशन अधिकारियों तथा टैक्स निरीक्षकों द्वारा स्वीकार किये गये।

यह भी पढ़ें… शिक्षक योग्यता एवं चयन प्रक्रिया को कड़ा करने की सिफारिश

पीटीपी कार्यक्रम को नगरवासियों से मिला उत्साही प्रतिसाद

आयुक्त ने कहा कि पीटीपी कार्यक्रम को नगरवासियों से अच्छा प्रतिसाद मिला है। रविवार को संपत्ति कर समस्याओं के समाधान हेतु कुल 285 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से संपत्ति कर में वृद्धि या कमी, वास्तविक क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्रफल का पंजीकरण, म्यूटेशन तथा अन्य संबंधित मुद्दों से जुड़े आवेदन शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी आवेदनों का नियमों के अनुसार समाधान किया जाएगा। यह कार्यक्रम मार्च में 8, 15, 22 और 29 तारीखों को भी सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक सभी सर्किल कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा।

जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन संपत्ति कर कार्यक्रम में

आयुक्त आर.वी. कर्णन ने ग्रेटर हैदराबाद के नागरिकों से अपील की कि वे अपना संपत्तिकर अदा कर शहर के विकास में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि लंबे समय से बकाया संपत्ति कर रखने वालों को राहत देने के लिए सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत पुराने बकाया पर संचित ब्याज में 90 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। नागरिक सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button