समन्वय क्लब एवं ब्लूम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
हैदराबाद, समन्वय क्लब एवं समन्वय ब्लूम का शपथ ग्रहण समारोह आज बंजारा हिल्स स्थित होटल ताज डेक्कन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम महेश वंदना से आरंभ हुआ। अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि माधवी लता, सम्मानित अतिथि डॉ. श्रीकांता डागा, पूर्व अध्यक्ष, संस्थापक एवं समिति सदस्यों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन निधि भुराड़िया ने किया। क्लब के पदाधिकारियों, संस्थापक अर्चना, मीनाक्षी, पूनम, संगीता, शोभा, वंदना, अध्यक्ष रजनी मर्दा, उपाध्यक्ष नम्रता बल्दवा, सचिव अभिलाषा नागौरी, कोषाध्यक्ष अंजू बल्दवा एवं संयुक्त सचिव नवनीता मानधना को मंच पर आमंत्रित किया गया। निधि भुराड़िया ने बताया कि समन्वय क्लब माहेश्वरी समुदाय के लिए विशेष रूप से शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य संबंधों को मजबूत करना, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को एक साथ आने के लिए मंच प्रदान करना है। समन्वय परिवार ने 13 सफल वर्ष पूरे किए। इस दौरान वक्ता मीनाक्षी भुराड़िया ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कोषाध्यक्ष अभिलाषा नागोरी ने रिपोर्ट में संगठन की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें… जेसीआई का सामूहिक विवाह कार्यक्रम 13 जुलाई को
अध्यक्ष रजनी मर्दा ने वर्ष की उपलब्धियों और उल्लेखनीय कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। अर्चना मलानी द्वारा समन्वय क्लब और समन्वय ब्लूम के नए सदस्यों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि का परिचय पायल सारड़ा ने दिया। सम्मानित अतिथि का परिचय अंकिता कपूरिया ने दिया। मुख्य अतिथि माधवी लता ने अपने उद्बोधन से सभा में उपस्थित सभी को प्रभावित किया। सम्मानित अतिथि डॉ. श्रीकांता डागा ने स्वास्थ्य और आत्म-देखभाल पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
नवनियुक्त अध्यक्ष नम्रता बल्दवा, उपाध्यक्ष अंजू बल्दवा, सचिव नवनीता मांधना, कोषाध्यक्ष पायल सारड़ा, संयुक्त सचिव अंकिता कपूरिया को मुख्य अतिथि और सम्मानित अतिथि द्वारा पद्भार सौंपा गया। अध्यक्ष नम्रता बल्दवा ने संगठन के लिए दृष्टिकोण को रेखांकित किया। कार्यक्रम का समापन सचिव नवनिता मांधना के आभार के साथ हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



