क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया

टोरंटो, क्रिकेट कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एसोसिएट सदस्य देशों और विभिन्न फ्रेंचाइजी लीग के साथ काम करने वाले मोंटी देसाई को अपनी राष्ट्रीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। कनाडा की टीम ने इस साल टी20 विश्व कप में भाग लिया था और उसने आईसीसी की प्रतियोगिताओं से पहले अपनी टीम को अच्छी तरह से तैयार करने के लिए यह रणनीतिक कदम उठाया है।

क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष अरविंदर खोसा ने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता अच्छा प्रदर्शन, पेशेवरपन और उद्देश्य की एक नई और जीवंत भावना से क्रिकेट कनाडा की प्रमुखता को बहाल करना है।’’

यह भी पढ़े : बुमराह पर ज्यादा दबाव ठीक नहीं : पोलार्ड

अध्यक्ष अरविंदर खोसा ने कहा, ‘‘मोंटी देसाई की नियुक्ति इसी दृष्टिकोण को दर्शाती है। एसोसिएट देशों विशेष रूप से नेपाल और अफगानिस्तान के साथ उनका अनुभव, प्रभावी नेतृत्व, अनुशासन और एक स्पष्ट दीर्घकालिक योजना के माध्यम से टीमों को बदलने की उनकी क्षमता को प्रदर्शित करता है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में टीम महत्वपूर्ण प्रगति करेगी।’’

देसाई अतीत में आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ भी काम कर चुके हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button