हनी ट्रैप में फँसाकर साइबर ठगों ने लूटे 38.73 लाख

हैदराबाद, साइबर ठगों ने हैदराबाद निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी को हनी ट्रैप में फँसाकर उसके पास से 38.73 लाख रुपये लूट लिए।

साइबर अपराध पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगों ने फेसबुक के जरिए अपने आपको महिला बताते हुए परिचय किया। इस परिचय के दौरान चैटिंग करते हुए उसने शिकायतकर्ता से बताया कि उसका पिता उसे उसकी माँ के पास छोड़कर चला गया और उसकी माँ कपड़ों की सिलाई कर आजीविका चला रही है।

चैटिंग करने के लिए इंटरनेट की सुविधा हेतु साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त कर्मी को केबल ऑपरेटर का नंबर दिया। इसके बाद से दिए गए नंबर के आधार पर वह बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान पहली बार उसने 10 हजार रुपये भेजे। इसके बाद युवती की ओर से फेसबुक पर संपर्क न होने पर शिकायतकर्ता ने केबल ऑपरेटर से बातचीत की। ऑपरेटर ने उसे बताया कि युवती बीमार पड़ गई है और अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा उसे पैसों की आवश्यकता है।

यह कहने पर शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन स्तर पर 10 लाख रुपये और इसके बाद क्रेडिट कार्ड के जरिए 2.6 लाख रुपये भेजे। कुछ दिन बाद शिकायतकर्ता को बताया गया कि युवती दुबई चली गई है और उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा है। इसके बाद केबल ऑपरेटर ने बताया कि युवती की माँ और उसकी छोटी बहन उससे बात करना चाहती हैं। शिकायतकर्ता के स्वीकृति देने पर उसने दोनों से चैटिंग करवाई।

यह भी पढ़ें… वरिष्ठ पत्रकार कोम्मिनेनी श्रीनिवास गिरफ़्तार

नाबालिगा के बहाने ब्लैकमेल कर ठगे 38 लाख रुपये

इसके बाद केबल ऑपरेटर ने नाबालिगा के साथ चैटिंग करने का हवाला देते हुए उसके खिलाफ पुलिस में शिकायतकर्ता करने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस कॉन्स्टेबल के नाम से उसे मैसेज भेजा गया। डरा-धमकाकर शिकायतकर्ता के पास से नाबालिगा की पढ़ाई और उसकी माँ द्वारा ड्वाक्रा के तहत लिए गए ऋण के रूप में 12.5 लाख रुपये वसूले गए। इसके अलावा मामले को सुलझाने का हवाला देते हुए पुलिस कॉन्स्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के नाम पर एक लाख रुपये वसूले गए।

इसके बाद केबल ऑपरेटर ने उसे बताया कि नया सब-इंस्पेक्टर आया हुआ है और वह उसके खिलाफ मामला दर्ज कर सकता है। मामले से बचना हो तो उसे और 10 लाख रुपये देने होंगे। भयभीत शिकायतकर्ता ने 7 लाख रुपये भिजवाए। इस प्रकार ठगों ने उसके पास से 38.73 लाख रुपये वसूले। कुछ दिन में शिकायतकर्ता को ऐहसास हो गया कि वह साइबर ठगी का शिकार हुआ है। उसने इस घटना की साइबर अपराध पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button