गोदावरी नदी में बाढ़ का खतरा: मुलुगु जिले में पहली चेतावनी जारी
मुलुगु, तेलंगाना के मुलुगु जिले में गोदावरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह 8:20 बजे तक रामन्नागुडेम गांव (एटुरुनगरम मंडल) में पानी का स्तर 14.83 मीटर तक पहुंच गया। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहली बाढ़ चेतावनी जारी की है।
राहत और बचाव के लिए अलर्ट
मुलुगु के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने सभी बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों को तुरंत तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के लिए पूरी मशीनरी तैयार रखी जाए। मौसम पूर्वानुमान भी संकेत दे रहा है कि गोदावरी का जलस्तर आने वाले घंटों में और बढ़ सकता है।
खतरे का बढ़ता साया
मुख्य अभियंता (सिंचाई), मुलुगु, पुलिस अधीक्षक, मुलुगु, प्रोजेक्ट अधिकारी, इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी, एटुरुनागारम अतिरिक्त कलेक्टर (LB), मुलुगु , सभी जिला एवं विशेष अधिकारी सभी तहसीलदार और मंडल अधिकारी (कन्नाईगुडेम, एटुरुनगरम, मांगपेट, वज़ीदू और वेंकाटपुरम) प्रशासन का कहना है कि स्थिति गंभीर हो सकती है।लोग सतर्क रहें। प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव दल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर ने आम जनता से अपील की है कि वे नदी किनारे जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़े– कामारेड्डी–निजामाबाद में मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



