दीपाशिखा ने मनाया 61वाँ संस्थापना दिवस

हैदराबाद, शिक्षा, सेवा तथा महिला स्वावलंबन को प्रोत्साहन देने वाली शहर की प्रतिष्ठित संस्था दीपाशिखा महिला क्लब ने आज 61वाँ संस्थापना दिवस बेगमपेट स्थित होटल आईटीसी काकतिया में मनाया। समारोह में क्लब की नई अध्यक्ष प्रियंका बाहेती के नेतृत्व में कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने वर्ष 2025-26 के लिए कार्यभार संभाला। समारोह की मुख्य अतिथि तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो व तेलंगाना फॉरेंसिक्स साइंस लेबोरेटरी की निदेशक शिखा गोयल तथा विशिष्ट अतिथि गीताजंलि ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशक व गीताजंलि देवशाला की प्रिसिंपल माधवी चंद्रा उपस्थित थीं।

दीपाशिखा महिला क्लब की नई अध्यक्ष के नेतृत्व में समारोह

नई कार्यकारिणी में प्रियंका बाहेती (अध्यक्ष), राधिका मालानी (तत्काल पूर्व अध्यक्ष), संगीता जैन (उपाध्यक्ष), भावना संघी (सचिव), शिवानी टिबरेवाल (संयुक्त सचिव), मीनाक्षी भूरारिया (कोषाध्यक्ष), ऊषा संघी (सलाहकार) इंदिरा दोचानिया (कमेटी सदस्य) शामिल हैं। शिखा गोयल ने प्रियंका बाहेती को औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद का कार्यभार प्रदान किया। जया डागा ने नई कार्यकारिणी को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शिखा गोयल ने दीपशिखा के उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल-कॉलेज के स्थान पर किसी भी व्यक्ति का असली सशक्तिकरण घर-परिवार में होता है। बच्चा जैसा माहौल अपने परिवार में देखता है, उसके व्यक्तित्व तथा मन-मस्तिष्क का विकास उसी के अनुरूप होता है। इसलिए बचपन से ही बच्चों में संस्कारों तथा नैतिकता के बीजारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो परवरिश बच्चों को शुरू से मिलती है, वही उनकी असली नींव होती है, जिसे बाद में परिवर्तित करना सहज नहीं होता।

समानता, आत्मनिर्भरता और सेवा की नई थीम

लड़कों को लड़कियों को सम्मान देने के स्थान पर बराबरी का दर्जा देने का पाठ पढ़ाना चाहिए। इससे सम्मान का भाव स्वत: ही आ जाएगा। इसी प्रकार लड़कियों के पैदा होते ही उनको शादी के लिए तैयार करने की भावना के स्थान पर पूरी स्वतंत्रता देनी चाहिए। साथ ही उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए अनिवार्य रूप से प्रोत्साहित करना चाहिए। नई कमेटी को शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने कहा कि आशा है कि यह संस्था को नई ऊँचाइयों की ओर ले जाएगी। उन्होंने पूर्व कमेटी सदस्याओं के योगदान की सराहना की।

दीपाशिखा महिला क्लब की नई अध्यक्ष के नेतृत्व में समारोह

माधवी चंद्रा ने कहा कि हर्ष का विषय है कि दीपशिखा महिला क्लब शैक्षणिक विकास तथा सामाजिक सशक्तिकरण में छह दशकों से योगदान दे रही है। छात्रों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना सराहना का विषय है। इसके पूर्व दीपशिखा की दो बार अध्यक्ष रह चुकीं राधिका मालानी की ओर से सुनीता गग्गर ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कमेटी तथा संस्था की सदस्याओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

साथ ही प्रियंका बाहेती व टीम को नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रियंका बाहेती ने कहा कि संस्था अपने 61वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। छह दशकों पूर्व सेवा तथा संस्कारों के बीज के रूप में स्थापित दीपशिखा महिला क्लब अब एक पल्लवित वटवृक्ष का रूप ले चुका है। अध्यक्ष के रूप में इस पद की बागडोर संभालना गर्व और हर्ष की अनुभूति है। किसी भी प्रकार के विकास के लिए ज्ञान एवं सेवा को साथ में लेकर चलना आवश्यक होता है। इसीलिए इस वर्ष की थीम ज्ञान से विकास, सेवा से परिवर्तन होगी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद को मिली नयी जिलाधीश

दीपमेला-2025 की घोषणा व सदस्यों का सम्मान समारोह

इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य तथा मानवीय मूल्यों के साथ मनोरंजन आधारित गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में लगभग डेढ़ हजार छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षण संस्थानों के साथ अन्य सेवा गतिविधियों के लिए धन की आवश्यकता होती है। इसके लिए फंड रेजिंग दीपमेला एक सिग्नेचर कार्यक्रम है। इस वर्ष तीन दिवसीय दीपमेला-2025 का आयोजन आगामी 18 से 20 जुलाई तक हाईटेक्स प्रदर्शनी सेंटर के हॉल नं. 3 में किया जाएगा।

दीपाशिखा महिला क्लब की नई अध्यक्ष के नेतृत्व में समारोह

समारोह में संस्था की मनोनीत सदस्याओं के रूप में विपमा वीर, हीरा रूपानी तथाअस्मिता मारवा के नाम की घोषणा की गई। नई सदस्याओं के रूप में आशना गग्गर, शीतल टिबरेवाल तथा अजंलि बल्दवा क्लब में शामिल हुईं। अवसर पर संस्था की वरिष्ठ सदस्य कुसुम गुप्ता, नीलाजंना स्वरूप, प्रतिमा गुप्ता, संतोष बिरला, यश सुल्तानिया, हेमलता खेमका, मंजू टिबरेवाल, त्रिवेणी मालानी सहित सहित शहर की विभिन्न संस्थाओं की प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा दीपशिखा द्वारा संचालित दीप योजना, कन्या गुरुकुल हाईस्कूल ट्रस्ट, कन्या गुरुकुल समिति तथा दीपशिखा वोकेशनल जूनियर कालेज की सदस्याओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन चित्रिता अग्रवाल ने किया। समापन सचिव भावना संघी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button