दिल्ली हवाई अड्डा: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
नयी दिल्ली, दिल्ली हवाई अड्डे पर रविवार को कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, वहीं पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट के कारण विमानन कंपनियां परिचालन संबंधी दिक्कतों से जूझ रही हैं। एक सूत्र ने बताया कि प्रस्थान एवं आगमन से संबंधित क्रमश: 60 और 40 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई हैं।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान या समय-सारिणी में परिवर्तन हो सकता है।’’
डायल राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करती है। यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा भी है, जहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं। इससे पहले नागर विमानन मंत्रालय ने कहा था कि रविवार को घरेलू एयरलाइन द्वारा 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द किए जाने की आशंका है। (भाषा)
यह भी पढ़े– ऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



