दिल्ली : कश्मीरी गेट के पास पर्यटक बस में लगी आग, 15 बाल-बाल बचे

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट के निकट स्लीपर बस में मंगलवार सुबह आग लग गई, हालांकि इसमें सवार कम से कम 15 यात्री बाल-बाल बच गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग के कारण पूरी तरह नष्ट हो चुकी निजी पर्यटक बस हरियाणा के करनाल जा रही थी। बस में लगभग कम से 15 यात्री सवार थे। डीएफएस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 6.50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

यह भी पढ़े: स्कूल वैन में लगी आग से बाल-बाल बचे बच्चे

डीएफएस ने कहा कि किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है और सुबह 7.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। शीतलन प्रक्रिया जारी है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button