लखनऊ में डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ, लखनऊ में शनिवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम  डिप्टी सीएम केशव मौर्यके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षित उतार दियाI

जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम केशव मौर्य शनिवार सुबह लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे उन्होंने लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज के ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी थी उड़ान भरने के कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर करीब 50 किलोमीटर दूर बछरावां इलाके तक पहुंच गया था और लगभग 2000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था इसी दौरान हेलीकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया, जिससे पायलट को तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआI

स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. अनुमति मिलते ही हेलीकॉप्टर को वापस एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया. इसी बीच हेलीकॉप्टर से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में केबिन में धुआं भर गयाI

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच हेलीकॉप्टर को अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. लैंडिंग के तुरंत बाद सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने हेलीकॉप्टर को घेर लिया और डिप्टी सीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बताया जा रहा है कि वह दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी जाएंगे, जहां वह सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे.  बताया गया कि जिस हेलीकॉप्टर से केशव मौर्य यात्रा कर रहे थे वह उत्तर प्रदेश सरकार का है, जिसकी जिम्मेदारी राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग के पास हैI

पहले भी हो चुकी हैं इमरजेंसी लैंडिंग
यह पहला मौका नहीं है जब केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई हो इससे पहले भी कई बार इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी हैI

28 फरवरी 2022: चुनावी सभा में जाते समय ईंधन की कमी के कारण कुशीनगर में मैदान में हेलीकॉप्टर उतारना पड़ा
14 फरवरी 2019: आजमगढ़ दौरे पर जाते समय उड़ान के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आने पर लखनऊ में ही सुरक्षित लैंडिंग कराई गई,

30 मार्च 2018: आजमगढ़ से लखनऊ लौटते समय रायबरेली के फुरसतगंज में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैंI(भाषा) 

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button