सभी सर्कलों में उपायुक्तों ने संभाला कार्यभार

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में नए अध्याय की शुरुआत करते हुए जोन स्तर पर क्षेत्रीय आयुक्तों की नियुक्ति के बाद अब 60 सर्कलों में उपायुक्तों की तैनाती कर दी गई। जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी करने के बाद सभी डिप्टी कमिश्नरों ने पद्भार संभाल लिए। बताया जाता है कि इन नियुक्तियों से नागरिक सेवाएँ अधिक सुगम और तेज़ी से उपलब्ध होंगी, वहीं विकास कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि जीएचएमसी के दायरे में 20 नगरपालिकाओं और 7 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशनों को मिलाकर कुल 27 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) का विलय किया गया। इस विलय के बाद जीएचएमसी का क्षेत्रफल 650 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 2,053 वर्ग किलोमीटर हो गया है। 1.34 करोड़ से अधिक आबादी के साथ क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों दृष्टि से जीएचएमसी देश का सबसे बड़ा नगर निगम बन गया है। आज विभिन्न जोनों के जोनल आयुक्तों ने फील्ड विजिट कर विकास और स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की।

यह भी पढ़े : जीएचएमसी के सभी सर्किलों में उपायुक्तों ने कार्यभार संभाला

चारमीनार जोनल आयुक्त श्रीनिवास रेड्डी ने मूसारामबाग ब्रिज निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सिकंदराबाद जोनल आयुक्त रवि किरण ने दोमलगुड़ा क्षेत्र का दौरा कर नवनिर्मित सर्कल कार्यालय भवन का जायजा लिया। मलकाजगिरी जोनल आयुक्त संचित गंगवार ने स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। उप्पल जोनल आयुक्त राधिका गुप्ता ने उप्पल जंक्शन से वरंगल रोड मार्ग पर चल रहे स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त रघु प्रसाद और डिप्टी कमिश्नरों ने स्वच्छता कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button