देवगुरु भक्ति महोत्सव: श्री शत्रुंजय महातीर्थ रचना एवं महा अभिषेक के साथ भाव यात्रा सम्पन्न
हैदराबाद, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन संघ, गोशामहल के तत्वावधान में राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. की 199वीं जन्म जयंती एवं 119वीं स्वर्गारोहण तिथि पर आयोजित भव्यती भव्य देवगुरु भक्ति महोत्सव के द्वितीय दिवस श्री शत्रुंजय महातीर्थ रचना एवं महा अभिषेक के साथ भाव यात्रा करायी गई।


प्रचार संयोजक जसराज देवड़ा धोका द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भक्तिरत्न सूरीश्वरजी म.सा., भाग्यचन्द्रविजयजी म.सा., भक्तिदर्शनविजयजी म.सा. आदि ठाणा-3 की निश्रा में महोत्सव के द्वितीय दिवस अराधक एकासना एवं सुबह के भोजन का लाभ चंपालाल पुखराज गोलेच्छा परिवार, गढ सिवाना वालों ने लिया। प्रथम पड़ाव पर श्री शत्रुंजय महातीर्थ रचना एवं महा अभिषेक के साथ भाव यात्रा करवाई गई। तत्पश्चात प्रवचन आयोजित किया गया।
शाम को भक्ति और प्रतिक्रमण एवं कुमार पाल महाराजा द्वारा आरती का कार्यक्रम हुआ। महोत्सव के तहत भक्तामर एवं चैत्यवंदन की समूह आराधना एवं गुरु इक्कतीसा पाठ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सामूहिक 199 आयंबिल का भव्य आयोजन किया गया। गुरुपद महापूजन, प्रभावना एवं मेहंदी वितरण का कार्यक्रम हुआ। मेहंदी वितरण के लाभार्थी दरियादेवी-लब्धीराज भंडारी, पृथ्वीराज दानमल भंडारी परिवार रहे। रात्रि में भव्यातिभव्य प्रभुजी की आंगी के कार्यक्रम के पश्चात वैभव बागमार-बालोतरा द्वारा आयोजित रंगारंग संध्या भक्ति का बड़ी संख्या में भक्तों ने लाभ लिया।
गोशामहल से भव्य रथयात्रा, शाही करबा व स्वामीवात्सल्य कार्यक्रम
शनिवार, 27 को भव्य शोभायात्रा एवं श्री संघ का स्वामीवात्सल्य दालमंडी स्थित श्रृंगऋषि भवन में होगा। राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. की 199वीं जन्म जयंती एवं 119वीं स्वर्गारोहण तिथि के साथ मुनि भाग्यचन्द्रविजय म.सा. के जन्म दिवस पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया जाएगा। सुबह 6 बजे भक्तामर, चैत्यवंदन, गुरु इक्कतीसा पाठ की समूह आराधना एवं प्रभावना कराई जाएगी।
सुबह 9.30 बजे से श्री संघ का शाही करबा एवं अल्पाहार गोशामहल शंखेश्वर भवन में होगा। सुबह 9 बजे श्री साईदुलु बैंड, गुंटुर की सुरावलियों के साथ श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय गोशामहल से भव्यतिभव्य रथयात्रा प्रारंभ होगी। रथयात्रा के समापन पर गुरुदेव की भव्य गुणानुवाद सभा होगी। श्री संघ स्वामीवात्सल्य, बड़ी नवकारसी दालमंडी, फीलखाना स्थित ऋषि श्रृंग भवन में रहेगी। वरघोड़े में 11 सोने के सिक्के लक्की ड्रॉ द्वारा वितरित किये जाएँगे।
यह भी पढ़ें… एएसटी सुपर सिंगर के ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगे 15 प्रतिभागी
नवकारसी एवं स्वामीवात्सल्य का लाभ घेवरचंद विनायकिया, कमलादेवी विनायकिया एवं दिनेश कुमार, दिलीप कुमार विनायकिया परिवार मरुधर में खंडप वालों दिनेश इंटरप्राइजेस ने लिया। जयंती लाल हेमादेवी, धनराज चंदा देवी, प्रकाश कुमार-शर्मिला, अमृतलाल-लक्ष्मीदेवी ने सकल संघ को जय जिनेन्द्र का लाभ लिया। संघ अध्यक्ष चंपालाल भंडारी, मंत्री फतेहराज श्रीश्रीमाल, राजेन्द्र जैन युवा मंडल के अध्यक्ष महेश भंडारी, कैलाश भंडारी ने सकल संघ से महोत्सव में भाग लेने की विनती की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



