फाल्गुन अमावस्या पर गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु
हैदराबाद, नगरद्वय की विभिन्न गौशालाओं में फाल्गुन अमावस्या पर भक्तों ने सपरिवार गौसेवा का लाभ लिया। भक्तों ने गायों को चारा, कुट्टी, गुड़, सब्जियां, फल व घास अर्पित किए। साथ ही कबूतरों को दाना डाला।







सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास
गगन पहाड़ स्थित सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास में फाल्गुन अमावस्या के अवसर पर भक्तों ने सपरिवार सेवा की। गायों को चारा, कुट्टी, घास, फल, गुड़, चना, सब्जियां आदि अर्पित किए गए। पूर्ण दिवस का चारा गौरीशंकर गुप्ता, बनवारीलाल अरुण कुमार केड़िया ने अर्पित किया। गायों को चार गाड़ी हरी घास चांडक लेबोरेटरीज, दो गाड़ी घास श्रीबालाजी, इंदरमल मीनाबाई चोपड़ा, पारसीबाई रचनचंद चोपड़ा ने अर्पित किए।
एक गाड़ी हरी घास मेसर्स रौनक इंडस्ट्री, बी.एस. गुप्ता, बंसीलाल देवी प्रसाद जायसवाल, कुमावत परिवार, धरमचंद-निर्मल कुमार, श्री आदिनाथ राजेन्द्र सूरी जैन सेवा संघ, वैजयंती डालमिया, मोतीलाल श्यामसुन्दर बाहेती, श्री बालाजी भक्त समाज, सतीश गोयल, बिरदीचंद दुगड़, शोभा बाई सुरेश कुमार कोठारी, अरविन्द जाजोदिया, जीवदया प्रेमी परिवार, जनक तपाड़िया, कुसुम बेन जसवंतलाल कडकिया, आशीष कडकिया, नेहा गुप्ता-सर्वेश गुप्ता, रुशि जैन एवं परिवार, बंसीलाल गंगाबाई बजाज, गौरव कवाटरा, रमेश कुमार रोशनदेवी गांधी द्वारा एक-एक गाड़ी घास की सेवा दी गई। आधी गाड़ी घांस की सेवा घनश्याम आशीष सूंठवाल ने दी। कुट्टी लॉरी का सहयोग दादा कुशल गुरुदेवजी, प्रेमचंद गुप्ता, शिवकुमार रामदुलारी देवी बंसल परिवार ने दिया।
गौशाला में फाल्गुन अमावस्या पर भक्तों ने सेवा में भाग लिया
गौशाला में सेवा देने वालो में प्रेमराज शांतिलाल गुगलिया, दीपराज मंगलचंद कटारिया, संजय सिंह, भरत सिंह राजपुरोहित, पुखराज राजपुरोहित, चिराग कपासी, नीलम रमेश शाह, मंजूबेन चंपालाल, श्यामसुन्दर लालचंद, गंगी कांतिलाल शाह, आर. हनुमंत रेड्डी, उदेश आनंद शाह, रमेश झुनझुनवाला, नीलम जैन, वीरेन्द्र जैन, कमलादेवी संदरी, एम. रेखा मल्लेश्वर राव, मोहिनी योगेश, एस. कृष्णा गौड़, वेंकट राव, पूनम यादव, मंगतूराम शिव शंकर अग्रवाल परिवार, मंगतूराम श्यामसुन्दर अग्रवाल परिवार, रघुनाथमल नरेन्द्र कुमार गोयल परिवार, मंगनीराम मनसुखलाल बाजारी, रामदेव अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण कैलाशचंद मणियार, विनोद शर्मा, हीरालाल हेमंत अनिल बम्बोली, अभय कुमार शकुंतला जैन, सुनील बिश्नोई, दिनेश बिश्नोई, हनुमान प्रसाद तिवारी, नीलम अग्रवाल, डॉ. शीतल प्रसाद कुसुम कुमारी, वीरेन्द्र ऊषा जैन (यूएसए), विकास शर्मा, टी.एल. शंकर सिंह, अशोक अग्रवाल, मगनलाल अग्रवाल व रतनलाल शामिल रहे।
गौशाला में सेवा देने वालो में डिगा राम, बालकृष्णा, जसवंत, मीनादेवी जसराज, कांतिलाल भालोटिया, ब्रिजगोपाल नंदकिशोर, नंदलाल मोरडिया, टीनू जांगिड, एस. धर्मा रेड्डी, ब्रजमोहन वर्मा, विष्णु बिरादर, स्नेहा कांकानी, सरोज चांडक, यशोदा लाखोटिया, पंकज दारा, दिनेश प्रजापति, केसरी जंगा रेड्डी, गुलाबचंद सुमेरमल, महिला मंडल गुडीवाडा, राजेन्द्र रेड्डी, साई राम, नेमाबेन अश्विन मोता, सुधाबेन शांतिलाल वोरा, विमला देवी, जवाहरलाल बंसल, बाबूलाल दुर्गा देवी गोलेच्छा, विमला कांतिलाल चोपडा, वेंकट शिव कुमार, पार्वती देवी, उगमदेवी भंवरलाल चौधरी, पुट्टा यादय्या, अनिता गाला, अशोक पाटिल, जी. हरिकांत यादव, पी. रामा राव, दादा जिन कुशल सूरी, रामदेव अग्रवाल, मोहन रेड्डी, जीवराम मेगाराम सेणचा, डोंगा राम, जितेन्द्र कुमार मोदी देवी, कान्हा राम, दीपा राम, पी. युवराज, आदित्य शर्मा, पप्पूलाल व अन्य शामिल रहे। भक्तों ने कबूतरों को भी दाना अर्पित किया।
शिव मंदिर गौशाला
शमशीरगंज स्थित शिव मंदिर गौशाला में फाल्गुन अमावस्या पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गौसेवा की। श्रद्धालुओं ने गायों को चारा, कुट्टी, घास, सब्जियां, दाल, गुड़ आदि अर्पित किये। साथ ही गौ पूजन किया। अवसर पर नेमीचंद चोरड़िया, आनंद तिवारी, मोहित अग्रवाल एवं अन्य उपस्थित थे।
इमलीबन गौशाला
अमावस्या के अवसर पर इमलीबन गौशाला में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। सभी ने गौ पूजन, गौ सेवा करते हुए चारा, कुट्टी, सब्जियां, गुड़, चना, हरी घास आदि अर्पित किए।
श्री स्वामी समर्थ कामधेनु गौशाला
जियागुड़ा स्थित श्री समर्थ कामधेनु गौशाला में अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने सपरिवार गौसेवा का लाभ लिया। अवसर पर प्रभु दत्त महाराज, हरिकिशन मायच्छ, पवन व्यास, गोपाल रोड़ा, महावीर प्रसाद कड़ेल, सत्यनारायण मौसूण (पहलवान), पंकज वर्मा, शरद वर्मा, नथमल मायच्छ, मनोज सुंदलिया एवं अन्य ने सेवा प्रदान की।
श्रीकृष्ण गौसेवा ट्रस्ट अत्तापुर
अत्तापुर स्थित श्रीकृष्ण गौसेवा ट्रस्ट में अमावस्या पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गौसेवा का लाभ लिया। सुबह से ही भक्तों ने गायों का पूजन कर चारा, कुट्टी, गुड़, चना, दाल, सब्जियां, घास, फल आदि की सेवा की। पंकज अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, मनोज बंग, अनिल अग्रवाल, बिमल केड़िया, प्रकाश गुलाबनी व अन्य शामिल रहे। इसके अलावा नगरद्वय में स्थित भाग्यनगर गौसेवा सदन (लोअर टैंकबंड), इमलीबन गौशाला, इब्राहिमपट्टनम स्थित श्री गोपाल गौशाला, बालाजी नगर स्थित श्री आईजी गौशाला, कीसरा की श्री जैन गौशाला, ओम् शिव मंदिर गौशाला (पालमाकुल), ध्यान फाउंडेशन गौशाला सहित अन्य गौशालाओं में भक्तों द्वारा गौसेवा की गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



