फाल्गुन शुद्ध तेरस पर श्री कुलपाकजी जैन तीर्थ में उमड़े श्रद्धालु

हैदराबाद, फाल्गुन शुद्ध तेरस के पावन अवसर पर दक्षिणी भारत के प्राचीन श्री कुलपाकजी जैन तीर्थ में विराजित श्री आदेश्वर दादा के दर्शनार्थ देशभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उपस्थित हुई।

यहां रमेश पी. तातेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुष्पाबेन जैन रत्न रमेश गुणवंतीदेवी पुखराज तातेड़ सिकंदराबाद सिरोही निवासी की 48वीं शादी की वर्षगांठ पर पुष्पाबेन रमेश, पूनम रितेश, रीना तपन, हिया, जिन्ने, एतांश, हरित तातेड़ एवं अन्य भक्तों ने मिलकर सेवा-पूजा, जीवदया तथा विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। श्रद्धालुओं ने कुलपाक स्थित राजेंद्रसूरी गुरु मंदिर तथा मुनिसुव्रतस्वामी जैन मंदिर के भी दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें… मठों और पीठों पर हमले बर्दाश्त नहीं : विहिप

मंडार कुलपाक तीर्थ मंडल हैदराबाद द्वारा लगभग 100 श्रद्धालुओं का संघ कुलपाकजी तीर्थ पहुंचा। इसमें दिलीप कोठारी, अशोक दोषी, अजीत दोशी, जयंतीलाल चौवटिया, उत्तम चौवटिया, मुकेश संघवी, भावेश संघवी, चंपक चौधरी, भाविन दोशी, मनोज भोड़ोतरिया, राहुल भोड़ोतरिया, चिराग भोड़ोतरिया, अनुज चौवटिया, विक्की चौवटिया, महेंद्र दोशी, शालीन दोशी, भाविन दोशी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर तीर्थ की महिमा का गुणगान किया।
संपूर्ण भारत से पधारे वराडा के प्रवासीजनों को सुरेश पुखराज भंडारी वराडा बॉम्बे की ओर से कुलपाकजी तीर्थ लाया गया। इस संघ में लगभग 120 श्रद्धालु सम्मिलित हुए, जिनमें वसंत भंडारी, महेंद्र तातेड़, अरविंद भंडारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button