भागवत के संबंध में ध्यान फाउंडेशन ने की बैठक
हैदराबाद, ध्यान फाउंडेशन हैदराबाद द्वारा आगामी 1-7 जुलाई तक एसएनसी कन्वेंशन में आयोजित की जाने वाली श्रीमद् भागवत कथा के संबंध में सेवकों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक अत्तापुर स्थित एंबियंस फोर्ट के क्लब हाउस में सम्पन्न हुई जिसमें कथा को भव्यता प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
बैठक में बताया गया कि ध्यान फाउंडेशन हैदराबाद द्वारा अश्विनी गुरुजी की प्रेरणा से ध्यान फाउंडेशन गौशाला शमशाबाद तथा ध्यान फाउंडेशन श्याम बाबा नंदीशाला यादाद्रि के सहायतार्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 1 से 7 जुलाई तक अत्तापुर पिलर नंबर 268 स्थित एसएनसी कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 3:30 से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। गोवत्स परम पूज्य राधाकृष्णजी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी में भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे।
सभा में कथा के आयोजन के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया। साथ ही महाराजश्री द्वारा कथा के संदर्भ में बनाया गया वीडियो उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सुनाया गया। यह वीडियो संबंधित ग्रुप्स में भेजने का सभी से आग्रह किया गया, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में भक्तों को इस ज्ञान यज्ञ में शामिल होने का अवसर मिले। भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पधारने का आग्रह किया गया।
यह भी पढ़ें… राजीमती जोन ने किया सामूहिक सामायिक का आयोजन
अवसर पर आर के बंग, अनिल अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, महेंदर अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, दीपक विजयवर्गीय (ध्यान फाउंडेशन), नितेश विजयवर्गीय, लोकनाथ मारू, प्रवीण नावंदर, सुरेश बंसल, सरिता विजयवर्गीय, मीनाक्षी विजयवर्गीय, नितिन अग्रवाल, प्रदीप सौंथलिया, अनिल विजयवर्गीय, दीपक विजयवर्गीय, शंकर अग्रवाल, महेंदर डाकोतिया, चन्द्र मोहन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मनोज मित्तल, आशीष विजयवर्गीय, राजेश करवा, दिनेश डागा, राजेश गुप्ता, दीपक गोयल, गोपाल डोडिया, नितिन अग्रवाल, सिद्धार्थ गिल्डा, विनय नावंजक, दीपक केराशिया व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



