राजीमती जोन ने किया सामूहिक सामायिक का आयोजन

हैदराबाद, हाईटेक सिटी में राजीमती सम्यक सामायिक जोन का आयोजन रंजू बैद के निवास पर किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नमस्कार महामंत्र के जाप के पश्चात प्रेक्षाध्यान के अंतर्गत उपासिका सरला पी. भूतोड़िया द्वारा ध्यान का प्रयोग करवाया गया। अवसर पर उपासिका रंजु बैद ने लोक किसे कहते हैं, उसका क्षेत्र परिमाण कितने योजन का है, जंबूद्वीप, घातकीखंड, अर्द्ध पुष्कर द्वीप स्थित 15 कर्म भूमियों के आकार तथा क्षेत्र परिमाण आदि के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

उपासिका सरोज सुराणा ने बताया कि मनुष्य की लालसा कभी भी खत्म नहीं होती। यह तभी संभव है,जब हम तत्व को समझकर आध्यात्म के समुद्र में डुबकी लगाकर संयम के मोती से स्वयं का श्रफंगार कर सकें। रंजु बैद ने रोचक तथा ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। 25 बोल संबंधित चर्चा परिचर्चा हुई।

Ad

यह भी पढ़ें… कर्म रूपी चक्रव्यूह से मुक्ति देता है ज्ञान : रमेशजी

रंजु बैद को जैन दर्शन परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने तथा मनीषा सुराणा को आचार्य तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर हैदराबाद ज्ञानशाला द्वारा आयोजित वीडियो मेंकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर शुभकामनाएँ दी गईं।ज्ञानशाला की ज्ञानार्थियों ने सामायिक अनुष्ठान में सहभागिता दर्ज करायी। अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सरोज भंडारी, रिया सेठिया, रवीना बैद, पुष्पा बैद, सरोज सुराणा, मनीषा सुराणा, निर्मला सुराणा, नीलम डोसी, सम्पत बुच्चा, अमिता सेठिया, दीपा गोलेच्छा, अमराव दुग्गड़, सुमन बोथरा व अन्य उपस्थित थीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button