अनिल रविपुडी के निर्देशन में कृति शेट्टी

कन्नड़ की खूबसूरत नायिका कृति शेट्टी ने सुपरहिट फिल्म उप्पेना से तेलुगु फिल्म उद्योग में कदम रखा। इस फिल्म से कृति शेट्टी ने युवाओं के दिल में खास जगह बनाई। अपनी पहली फिल्म की अपार सफलता के बाद, उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिलते रहे। कुछ समय से कृति शेट्टी तमिल फिल्मों में व्यस्त थीं। अब, वह तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में बनी नई फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी के साथ दर्शकों के सामने वापसी कर रही हैं।

हाल ही में फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी के प्रमोशन के दौरान, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्टार निर्देशक अनिल रविपुडी ने कहा कि कृति शेट्टी उनकी अगली फिल्म में काम करेंगी। अनिल रविपुडी एक बार फिर विक्टरी वेंकटेश के साथ काम कर रहे हैं। एक और प्रमुख अभिनेता कल्याण राम भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं। कृति शेट्टी को कल्याण राम के साथ नायिका के रूप में चुना गया है, जिससे वफढति शेट्टी काफी खुश हैं।

यह भी पढे़: अभिनेताओं के पीछे भागने से प्रशंसकों को होगा नुकसान : रजनीकांत

अनिल रविपुडी की फिल्म कृति शेट्टी के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो काफी समय से किसी बड़ी तेलुगु फिल्म का इंतज़ार कर रही थीं। लगातार सुपरहिट फिल्में बनाने वाले अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित यह मल्टी स्टारर फिल्म अगले साल संक्रांति पर रिलीज होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button