मानू में हुआ हिन्दी साहित्य में सूफी काव्य परंपरा पर विचार-विमर्श

हैदराबाद, मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद के हिन्दी विभाग तथा दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिन्दी साहित्य में सूफी काव्य परंपरा विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी न केवल अकादमिक विचार-विमर्श का केंद्र बनी, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक संवाद का जीवंत मंच सिद्ध हुई।

उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सैयद ऐनुल हसन ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर सूफी काव्य परंपरा को प्रेम, समरसता और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बताते हुए इसके समकालीन महत्व को रेखांकित किया। कुलसचिव प्रो. एस.के. इश्तियाक अहमद ने इसे भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए सामाजिक सद्भावना के मूल्यों पर बल दिया। संगोष्ठी में चीन, अमेरिका, जापान सहित भारत के विभिन्न राज्यों के अनेक विद्वानों, शोधार्थियों और साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें… हिन्दी महाविद्यालय में पाँच दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यक्रम आयोजित

सूफी काव्य संगोष्ठी में विचार और सांस्कृतिक संध्या

डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी, डॉ. अनीता कपूर, डॉ. त्रषिकेश कृष्णचंद्र मिश्रा, प्रो. सुधीर प्रताप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने विषय पर विचार रखे। संगोष्ठी के दौरान यह विचार प्रमुखता से उभरा कि सूफी काव्य ने हिन्दी साहित्य को एक समावेशी और आध्यात्मिक दृष्टि प्रदान की, जो आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिक है। अवसर पर आयोजित छह विभिन्न सत्रों में सूफी काव्य की विविध धाराओं, प्रतीकों और सामाजिक-सांस्वफढतिक प्रभावों पर गहन चर्चा की गई।

वहीं पाँच समानांतर सत्रों में युवा शोधार्थियों ने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। संगोष्ठी के दौरान आयोजित विशेष सांस्वफढतिक संध्या में शूजा एण्ड टीम द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक कव्वाली द्वारा साहित्य, अध्यात्म और संस्कृति के समन्वय को प्रस्तुत किया गया।संगोष्ठी का संयोजन हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. पठान रहीम खान के नेतृत्व व संकाय अध्यक्ष प्रो. गुलिफशां हबीब के सहयोग से प्रो. करन सिंह ऊटवाल, प्रो. जी.वी. रत्नाकर, प्रो. दोड्डा शेषु बाबु, डॉ. अबू होरैरा, डॉ. ज़ैनब खान, डॉ. साहिबा ख़ातून, विभाग के शोधार्थियों, छात्रों के सामूहिक प्रयास से किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button