पचेरी अग्रवाल समिति का दिवाली मिलन एवं अन्नकूट 16 नवंबर को
हैदराबाद, पचेरी अग्रवाल समिति की महत्वपूर्ण बैठक घांसी बाजार स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में संपन्न हुई। समिति का दिवाली मिलन एवं अन्नकूट प्रसाद कार्यक्रम रविवार 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यहाँ समिति के प्रचार प्रसार संयोजक महावीर प्रसाद डोकानिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक की शुरुआत महाराजा अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना एवं श्री राणी सती दादीजी के चरणों में वंदन के साथ हुई।
बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कैलाशचंद पंचारिया ने करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और समिति की हाल की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में रविवार 16 नवंबर को दोपहर 1 बजे से श्री राणी सती दादी मंदिर, घांसी बाजार में दिवाली मिलन एवं अन्नकूट प्रसाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें… श्री आदिजिन मंडल ने पढ़ाई पूजा, सेवाओं और चिकित्सा योगदान का सम्मान किया
अध्यक्ष कैलाशचंद पचेरिया ने सदस्यों एवं उनके परिवारों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया। बैठक में मंत्री नवीन गुप्ता, गोविंदराम पचेरिया, भजनलाल पचेरिया, गोपाल पचेरिया, मनोज पंचारिया, मुकेश पचेरिया, सुभाष अग्रवाल व समिति के सदस्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



