निर्दोष भवन खैरताबाद में दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा की दीपावली स्नेह मिलन तैयारी बैठक आयोजित

हैदराबाद, दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा की विशेष बैठक सभा के कार्यालय निर्दोष भवन, खैरताबाद में संपन्न हुई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में गत माह में लिए गए निर्णयों की समीक्षा, पिछली बैठक से आज तक के आय-व्यय की समीक्षा कर अनुमोदन किया गया। मुख्य रूप से दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम शनिवार, 8 नवंबर को शाम 5 बजे से कान्यकुब्ज भवन, उप्पुगुड़ा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर काकुनूरि सूर्यनारयाना मूर्ति एवं डॉ. अनिरुद्ध कुमार पुरोहित उपस्थित होंगे। कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। साज सज्जा समिति में मोहन सिंह एवं आनंद जिंगड़े, स्वागत समिति में विजयपाल पाण्डे एवं राजेंद्र प्रसाद तिवारी, भोजन व्यवस्था समिति में सूर्य प्रकाश शुक्ल एवं के. नरहरी, परोसकार समिति में बाला प्रसाद तिवारी एवं दुर्गा प्रसाद मिश्र शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें… राजस्थानी स्नातक संघ का दीपावली स्नेह मिलन उल्लासपूर्ण रहा
बैठक की अध्यक्षता डॉ. राम कुमार तिवारी ने की। अवसर पर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री विजयपाल पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद शुक्ला, आयोजन मंत्री सूर्य प्रकाश शुक्ला, महिला विभाग मंत्री शोभा दुबे, जनसंपर्क मंत्री विनोद प्रसाद तिवारी, व्यवस्था मंत्री दुर्गा प्रसाद मिश्र की उपस्थिति रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




