राजस्थानी स्नातक संघ का दीपावली स्नेह मिलन उल्लासपूर्ण रहा

हैदराबाद, राजस्थानी स्नातक संघ द्वारा दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आरजीए हॉल, आबिड्स में आयोजित किया गया। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में कार्यक्रम के संयोजक अशोक बंसल ने जानकारी देता हुए बताया के विशेष अतिथि सोहनलाल दाहिमा द्वारा माँ लक्ष्मी के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष सुरेश काबरा, हरिकिशन ओझा, लक्ष्मीनिवास जाजू, नंदगोपाल भट्टड़ द्वारा विशेष अतिथि सोहनलाल दाहिमा का सम्मान किया गया।

अध्यक्ष मनोज गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। अशोक बंसल एवं शुभम भट्टड़ द्वारा सुर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे अतिथियों दिलीप जैन, उमंग दरक, प्रीति अग्रवाल, निर्मला गोयल, रजनी अग्रवाल, बाल कलाकार और संस्था के सदस्य अशोक बंसल, शुभम भट्टड़, पूर्व अध्यक्ष एवं परामर्शदाता नंदगोपाल भट्टड़, हरिओझा, राज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष मनोज गोयल, नवनीत तोष्णीवाल, अजय तोष्णीवाल गीत प्रस्तुत किए। सह मंत्री कविता तोष्णीवाल एवं समन्वयकर्ता पूजा गुप्ता ने विभिन प्रकार के संगीत संबंधित खेल कार्यक्रम आयोजित किए, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज ईस्ट ज़ोन का दीपावली मिलन 7 नवंबर को

तंबोला, सहभोज और मेवा वितरण ने बढ़ाया उत्साह

संस्था के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल द्वारा मेवा वितरित किया गया। कार्यक्रम में सहभोज के पश्चात तंबोला का आयोजन किया गया। अवसर पर उपाध्यक्ष संपत दरक, मंत्री अजय कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप झंवर, सह मंत्री कविता तोष्णीवाल, समन्वयकर्ता पूजा गुप्ता, शुभम भट्टड़, नंदगोपाल भट्टड़, पूर्व अध्यक्ष हरिकिशन ओझा, सुरेश काबरा, लक्ष्मी निवास जाजू, राज कुमार गुप्ता, प्रकाश नारायण राठी, कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सारड़ा, शिल्पा मनुधाने, सुनील भट्टड़, महेश असावा, गोविंद तोष्णीवाल व अमित झंवर उपस्थित थे।

अवसर पर भगवान विजयवर्गीय, जगदीश भट्टड़, आशा देवी विजयवर्गीय, ए.के. वाजपेयी, डी.पी. अग्रवाल, रामकिशोर राठी, गौरव राठी, देवांश शर्मा, हर्ष अग्रवाल, हार्दिक अग्रवाल, हरि प्रिया गोयल, देवाशीष गोयल, दिनेश केड़िया, गोविंद प्रसाद दरक, शिरीष भट्टड़, विजय ओझा, अजय तोष्णीवाल, विजय कुमार व्यास, शीतल अग्रवाल, सूर्य प्रकाश भट्टड़, प्रेम देवी शर्मा, दर्श भट्टड़, मयंक बजाज, देवांश भट्टड़, प्रेमलता बियानी, बद्रीविशाल बियानी, मंजुला भट्टड़, विनोद अग्रवाल, उमंग दरक, अनुज, अनवी, प्रीति अग्रवाल, निर्मला गोयल व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button