बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण
हैदराबाद, कांग्रेस सरकार ने जीएचएमसी वार्डों के पुनर्निर्धारण के पश्चात पुलिस विभाग में बदलाव करते हुए दो नए पुलिस आयुक्तालयों का गठन किया। बदलाव के चलते आज बड़े पैमाने पर 20 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।
राज्य सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव ने सरकारी आदेश संख्या 38 जारी कर 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। सरकारी आदेश के चलते हैदराबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) तफ्सीर इकबाल को स्थानांतरित कर हैदराबाद के साउथ रेंज (शमशाबाद, गोलोंडा, राजेन्द्रनगर और राजेन्द्रनगर जोन सहित) के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पद पर स्थानांतरित किया गया। इसी प्रकार गुप्तचर विभाग हैदराबाद की पुलिस उपायुक्त एन. श्वेता को उत्तरी रेंज (जुबली हिल्स, खैरताबाद, सिकंदरबाद सहित) हैदराबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त पद पर स्थानांतरित किया गया।
सिद्दिपेट के पुलिस आयुक्त एस.एम. विजय कुमार को स्पेशल ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त पद पर, मेड़चल जोन के पुलिस उपायुक्त एन. कोटि रेड्डी को नवगठित कुतबुल्लापुर जोन के पुलिस उपायुक्त पद पर, माहेश्वरम जोन के पुलिस उपायुक्त के. नारायण रेड्डी को नवगठित फ्यूचर सिटी पुलिस आयुक्तालय में शामिल माहेश्वरम जोन के पुलिस आयुक्त पद पर, सीएआर मुख्यालय की पुलिस उपायुक्त रक्षिता के. मूर्ति को नवगठित सिकंदराबाद जोन के पुलिस उपायुक्त पद पर, बालानगर पुलिस उपायुक्त के. सुरेश कुमार को नवगठित मलकाजगिरी पुलिस आयुक्तालय के उप्पल जोन पुलिस उपायुक्त पद पर, दक्षिण जोन के पुलिस उपायुक्त खरे किरण प्रभाकर को नवगठित चारमीनार जोन के पुलिस उपायुक्त पद पर, एल.बी. नगर जोन पुलिस उपायुक्त डॉ. बी. अनुराधा को मलकाजगिरी आयुक्तालय में शामिल एल.बी. नगर जोन के पुलिस उपायुक्त पद पर, राजेन्द्रनगर जोन के पुलिस उपायुक्त योगेश गौतम को फ्यूचर सिटी आयुक्तालय के तहत नवगठित चेवल्ला जोन पे पुलिस उपायुक्त पद पर स्थानांतरित किया गया।
यह भी पढ़ें… संक्रांति के लिए आरटीसी तैयार, चलाई जाएँगी 6,431 विशेष बसें
उत्तरी, सेंट्रल और दक्षिण-पश्चिम जोन में नए अधिकारी नियुक्त
इसके अलावा माधापुर पुलिस उपायुक्त रितिराज को स्थानांतरित कर नवगठित कुकटपल्ली जोन पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया। पश्चिम जोन पुलिस उपायुक्त सी.एच. श्रीनिवास को स्थानांतरित कर नवगठित शेरीलिंगमपल्ली जोन के पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया।
उत्तरी जोन की पुलिस उपायुक्त साधना रश्मि पेरुमल को स्थानांतरित कर नवगठित मलकाजगिरी जोन के पुलिस उपायुक्त पद पर, सेंट्रल जोन पुलिस उपायुक्त के. शिल्पावल्ली को स्थानांतरित कर नवगठित खैरताबाद जोन के पुलिस उपायुक्त पद पर, टीजी ट्रांस्को के पुलिस अधीक्षक एस. श्रीनिवास को स्थानांतरित कर नवगठित राजेन्द्रनगर जोन के पुलिस उपायुक्त पद पर, दक्षिण-पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्त जी. चंद्रमोहन को स्थानांतरित कर नवगठित गोलगोंडा जोन के पुलिस उपायुक्त पद पर, राचकोंडा के एसओटी पुलिस उपायुक्त ए. रमणा रेड्डी को स्थानांतरित कर नवगठित जुबली हिल्स जोन के पुलिस उपायुक्त पद पर, शमशाबाद पुलिस उपायुक्त बी. राजेश को स्थानांतरित कर हैदराबाद पुलिस आयुक्तालय में शामिल कर नवगठित शमशाबाद जोन पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा इंटेलीजेन्स विभाग की पुलिस अधीक्षक सी.एच. शिरीषा को स्थानांतरित कर फ्यूचरसिटी आयुक्तालय में नवगठित शादनगर जोन के पुलिस उपायुक्त पद पर भेजा गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



