तिरुपति लड्डू मामले में ईडी की एंट्री

तिरुपति, तिरुमला श्रीवारी लड्डू बनाने के लिए मिलावटी घी के कथित इस्तेमाल की जाँच में उस समय नया मोड़ आ गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि वह सप्लाई चेन से जुड़ी संदिग्ध वित्तीय गड़बड़ियों की जांच करेगा। सीबीआई एक विषेश जाँच टीम द्वारा इकट्ठा की गयी सामग्री की जांच के बाद ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत एक एनफोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट दर्ज की।

सिट ने पहले तितिदे के लिए घी की खरीद से जुड़े टेंडरिंग प्रोसेस और क्वालिटी अप्रूवल में कथित उल्लंघनों की जांच की थी। जहां सिट की जांच प्रशासनिक और तकनीकी गलतियों पर आधारित थी, वहीं ईडी की जांच मामले के वित्तीय पहलुओं से जुड़ी है। जाँचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या चीजों को प्रभावित करने के लिए भुगतान किए गए थे।

खरीद प्रक्रिया व सर्टिफिकेशन की भूमिका की पड़ताल

सूत्रों ने बताया कि जांच के दायरे में न सिर्फ प्राइवेट डेयरी फर्म और उनके प्रतिनिधि शामिल हैं, बल्कि तितिदे में खरीद प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी और बाहरी डेयरी एक्सपर्ट भी शामिल हैं, जो इंस्पेक्शन और सर्टिफिकेशन में शामिल थे। लाभार्थियों की पहचान करने और फंड के प्रवाह का पता लगाने के लिए वित्तीय रिकॉर्ड की जाँच की जा रही है।

यह भी पढ़ें… महाराष्ट्र के स्थानीय चुनाव में खिला कमल

सिट की चार्जशीट 23 जनवरी को नेल्लोर में सीबीआई कोर्ट में दायर की गई थी। इसमें 36 आरोपियों के नाम हैं, जिनमें डेयरी कंपनियों के डायरेक्टर, बिचौलिए, तितिदे अधिकारी और बाहरी एक्सपर्ट शामिल हैं। जांच में आरोप लगाया गया है कि कई सौ करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन के लिए एक नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था। चार्जशीट में कहा गया है कि घी, जो तय स्टैंडर्ड के हिसाब से नहीं था, कथित तौर पर वेजिटेबल ऑयल और केमिकल पदार्थों की मिलावट से बनाया गया था। इन नतीजों के आधार पर ईडी ने खरीद प्रक्रिया से जुड़े कथित मनी ट्रेल का पता लगाना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस कथित वित्तीय नेटवर्क के तार दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, विजयवाड़ा, तिरुपति, गुजरात के कुछ हिस्सों और ग्वालियर समेत कई शहरों से हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button