श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ के चुनाव संपन्न

हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ के वर्ष 2025-27 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुरेश बोहरा व उप चुनाव अधिकारी तीर्थ कुमार सिंघवी की देख-रेख में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार मुथा ने सभी का स्वागत किया। साथ ही संघ के पदाधिकारियों की सेवाओं के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए चुनाव अधिकारियों ने अध्यक्ष पद पर किशोर कुमार मुथा को तीसरी बार निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से राजेश सुराणा का चयन किया गया। तत्पश्चात सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री को अन्य पदाधिकारियों के चयन का अधिकार दिया। अध्यक्ष व महामंत्री ने सभी की सहमति से अन्य पदाधिकारियों का चयन किया।

नए पदाधिकारियों में अध्यक्ष किशोर कुमार मुथा, कार्याध्यक्ष धनराज गडवाणी, स्वागत अध्यक्ष धर्मीचंद भंसाली, उपाध्यक्ष गौतमचंद कांकरिया, हुकमीचंद तातेड़, देवीचंद सिंघवी, नरेंद्र कुमार धोका, टी. गौतमचंद कोठारी, महामंत्री राजेश सुराणा, मंत्री जितेंद्र कुमार भंडारी, सह-मंत्री अनिल पीपाड़ा, शांतिलाल छाजेड़, महेंद्र मुणोत, कोषाध्यक्ष राजेंद्र खारीवाल, सह-कोषाध्यक्ष प्रकाश कोठारी, प्रचार-प्रसार मंत्री रतनचंद कटारिया, प्रकाशचंद गादिया, तीर्थ सिंघवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज श्याम मंदिर की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में सुभाषचंद डागा व सरदारमल रामावत तथा मार्गदर्शक के रूप में कपूरचंद मुणोत, हर्ष कुमार मुणोत, राजेंद्र धारीवाल, अमरचंद कोटेचा को चुना गया। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुरेश बोहरा व उप चुनाव अधिकारी तीर्थ कुमार सिंघवी का अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष किशोर कुमार मुथा ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button