केरल के अलप्पुझा में मंदिर उत्सव के दौरान अनियंत्रित हुआ हाथी, महावत घायल

अलप्पुझा (केरल), जिले में नूरानाड के पास एक मंदिर में उत्सव के लिए लाए गए तीन हाथियों में से एक पिछली रात हिंसक हो गया, जिससे उसका महावत घायल हो गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।बाद में वन्यजीव अधिकारियों ने उस हाथी को बेहोश कर सुबह वहां से हटा दिया।

नूरानाड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महावत का फिलहाल कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात आठ बजकर 30 मिनट से नौ बजे के बीच मंदिर के उत्सव के लिए हाथी को तिरुमनीमंगलम महादेव मंदिर ले जाते समय यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि हाथी अचानक हिंसक हो गया और उसने अपने महावत को फेंक दिया, जिससे वहां दहशत फैल गई।

इसके बाद वह हाथी इधर-उधर दौड़ता रहा और सड़क के किनारे खड़े वाहनों को पलटने लगा, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि कोई शिकायत प्राप्त नहीं होने के कारण फिलहाल इस घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button