प्रकाश पर्व पर करें गुरु नानक के संदेश को आत्मसात

कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि आज रात 10 बजकर 36 मिनट से शुरु हो रही है, जिसका समापन 5 नवंबर, बुधवार की शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। अत: गुरु पर्व 5 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा।

सिख समुदाय कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक देव की जयंती मनाते हैं। इस पवित्र अवसर पर गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन, अरदास एवं लंगर का आयोजन किया जाता है। सुबह प्रभात फेरियां निकाली जाती हैं। इस दिन गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करके उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाता है।

गुरु नानक देव जी का जन्म वर्ष 1469 में ननकाना साहिब हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उनके पिता का नाम मेहता कालू चंद और माता का नाम माता तृप्ता था। उन्होंने सिख धर्म की स्थापना की और मानवता, समानता व ईश्वर-भक्ति का संदेश फैलाया। उन्होंने पूरे जीवन में अनेक यात्राएं कीं ताकि लोगों को सत्य, सेवा और करुणा का मार्ग दिखाया जा सके।

संदेश

  • गुरु नानक देव जी ने कहा था कि मनुष्य को सदैव नम्रता और सेवा भाव से जीवन जीना चाहिए। अहंकार व्यक्ति के पतन का कारण बनता है।
  • स्त्री और पुरुष दोनों एक समान हैं। महिलाओं का सम्मान करना ही सच्चे धर्म का पालन है।
  • व्यक्ति को हमेशा प्रसन्न और तनावमुक्त रहना चाहिए। मन की शांति से ही सफलता संभव है।
  • धन को हृदय में स्थान न दें, क्योंकि लालच और अहंकार यहीं से जन्म लेते हैं।

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी लोगों को जीवन में शांति, सत्य और करुणा का मार्ग दिखाती हैं। उनका संदेश हर युग में प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। गुरु नानक देव जी का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारा और सेवा का संदेश दिया। उनके उपदेश लोगों को धर्म, सत्य और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

Ad

इस दिन श्रद्धालु उनके वचनों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने जाति-पाति, भेदभाव और अंधविश्वास जैसी सामाजिक बुराइयों का विरोध किया और एक समान समाज की स्थापना का संदेश दिया। गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में भी जाना जाता है।

यह भी पढ़े: गोपाष्टमी व्रत गोधन की सेवा व संरक्षण के संकल्प का पर्व

इस दिन गुरुद्वारों में विशेष सजावट की जाती है, दीये जलाए जाते हैं, नगर-कीर्तन निकाले जाते हैं और गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ किया जाता है। लंगर में हर व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के शामिल होकर सेवा और समानता का अनुभव करता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button