अमीरात की फ्लाइट 217 यात्रियों को लेकर चेन्नई लैंड हुई

नई दिल्ली/चेन्नई। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बड़े पैमाने पर रद्दीकरण के बीच भारत सरकार और एयरलाइंस कंपनियों ने फंसे यात्रियों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। बीते दो दिनों में भारत में 760 से अधिक इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं, जिससे हजारों यात्री विदेशों में फंस गए। हालात को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियां अतिरिक्त और विशेष उड़ानें संचालित कर रही हैं।

अमीरात की विशेष उड़ान के जरिए सुरक्षित भारत लाया गया

इसी क्रम में को अमीरात की विशेष उड़ान के जरिए सुरक्षित भारत लाया गया। यह फ्लाइट चेन्नई पहुंची, जहां यात्रियों का स्वागत किया गया। लंबे इंतजार और अनिश्चितता के बाद घर लौटे यात्रियों ने राहत की सांस ली। अधिकायों के अनुसार,रि स्थिति सामान्य होने तक जरूरत पड़ने पर और विशेष उड़ानें भी चलाई जा सकती हैं, ताकि विदेशों में फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द वापस लाया जा सके।

10 स्पेशल राहत उड़ानें संचालित करने की घोषणा

सबसे बड़ा कदम इंडिगो ने उठाया है। कंपनी ने सऊदी अरब के जेद्दाह से भारत के लिए आज 10 स्पेशल राहत उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। इन उड़ानों के जरिए उन भारतीय यात्रियों को स्वदेश लाया जाएगा, जो फ्लाइट कैंसिल होने के कारण फंसे हुए थे। दूसरी ओर, एयर इंडिया ने भी मस्कट से भारत आने-जाने वाली उड़ानों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में यात्रा कर रहे यात्रियों को राहत मिलेगी। (भाषा) 

यह भी पढ़ेनामपल्ली अपराध न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button