सीएमसी स्थायी समिति की बैठक में स्वच्छता पर जोर

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम (सीएमसी) की स्थायी समिति की पहली बैठक में गुरुवार को सरकार के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव, विशेष मुख्य सचिव एवं विशेष अधिकारी जयेश रंजन ने भाग लिया। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जयेश रंजन और के. रामकृष्ण राव CMC बैठक में निर्देश देते हुए

माधापुर स्थित नैक भवन परिसर में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने साइबराबाद नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में स्वच्छता, इंजीनियरिंग तथा अन्य नागरिक प्रशासन संबंधी विषयों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सेवा वितरण में सुधार और शहरी बुनियादी ढाँचे को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमसी आयुक्त जी. सृजना, जलबोर्ड के प्रबंध निदेशक के. अशोक रेड्डी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… नासर गर्ल्स स्कूल ने अफ्रीकी शेर को लिया दत्तक

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button