सोशल मीडिया पर खबरें फैलाने वालों को ईटेला ने दी चेतावनी
हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आंतरिक मतभेद सार्वजनिक होते दिखाई देने लगे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की आस लगाए बैठे पार्टी के सांसद ईटेला राजेंदर के जले पर नमक छिड़कते हुए सोशल मीडिया पर ईटेला व उनके प्रशंसकों के संबंध में वायरल हो रही खबरों से असंतुष्ट भाजपा सांसद राजेंदर ने किसी का नाम लिए बिना बी केयरफुल कहते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो भी साइको व सैडिस्ट इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं तुरंत रोकें, वरना नुकसान उनका (ईटेला) नहीं होगा।
सांसद ईटेला राजेंदर के शामीरपेट आवास पर आज हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र के नेताओं ने भेंट करके केंद्रीय मंत्री बंडी संजय को लेकर शिकायत की। सांसद ईटेला ने किसी का नाम नहीं लिया और परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर कुछ बिगाड़ नहीं पायी।
जब जनता साथ खडी हो तो कोई और क्या बिगाडेगा। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवा चल रही थी उस समय वे (राजेंदर) तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के टिकट पर चुनाव लड़कर 53 हजार वोटों के बहुमत से विजयी हुए थे। उन्होंने कहा कि वे स्टेट फाइट करने वालों में से हैं। स्ट्रीट फाइट करनी नहीं आती है।
मौन का अर्थ कमजोरी नहीं, हुजूराबाद की सेवा ही लक्ष्य: ईटेला
साहसी (धीरूडू) कभी पीठ नहीं दिखाता है। उन्होंने कहा कि वे पदों के लिए जीने वाले नेता नहीं हैं और न ही परिवार मुख्य है उनके लिए केवल पार्टी महत्व रखती है।उन्होंने कहा कि समुद्र में तूफान आने से पहले शांति छा जाती है। वे मौन हैं इसका मतलब कमजोर न समझें।
पागलपन की हरकतें की जाएंगीं तो नुकसान किसे होगा तुम्हें पता है। उन्होंने हुजूराबाद, कमलापुर आदि में पार्टी के आफिस खोलने की सलाह देते हुए कहा कि हफ्ते में दो तीन दिन हुजूराबाद आते रहेंगे जब तक राजनीति में हैं हुजूराबाद की जनता की सेवा में रहेंगे भूलेंगे नहीं । उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव की हुजूराबाद में तैयारी करने का सभी से आह्वान किया और कहा कि सरपंचों को बी- फार्म की जरूरत नहीं होती है यदि पार्टी से टिकट देगी तो ठीक वरना जनता ही आशिर्वाद देगी।
सांसद ईटेला ने कहा कि मल्काजगिरी सबसे बडी लोकसभा सीट है यहां 70 लाख जनसंख्या और 40 लाख वोटर हैं और इन सभी ने भरोसा करके बहुमत से जिताया है क्योंकि शामीरपेट बीजेपी का अड्डा है यहां से सांसद बनने के चलते काम के दबाव में हुजूराबाद की ओर ध्यान नहीं दे पाए परंतु अब निकाय चुनाव में अपनों को जिताने का जिम्मा ले रहे हैं।
यह भी पढ़े: 20 जुलाई को सुधांशुजी का सत्संग
सांसद ईटेला ने सभी को हुजूराबाद की जनता के बीच रहने का आह्वान किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश विश्वास करता है क्योंकि मोदी जनता के दिलों में बसे हैं उसी प्रकार गांव की जनता भी क्रेडिबिलिटी वाला लीडर चाहती है दिल में बस जाएं आशिर्वाद देगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों को चेतावनी दी कहा गलत प्रचार करेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



