20 जुलाई को सुधांशुजी का सत्संग
हैदराबाद, विश्व जागृति मिशन हैदराबाद मंडल के तत्वावधान में सुधांशुजी महाराज का साप्ताहिक वीडियो सत्संग आज दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बेगम बाजार स्थित पारीक भवन में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़े: न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह आज राजभवन में लेंगे शपथ
आज यहां सत्संग व मीडिया प्रभारी राजकुमार दायमा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साप्ताहिक वीडियो सत्संग की विशेष श्रृंखला में कानपुर में आयोजित विराट भक्ति सत्संग की सीडी दिखाई जाएगी।
मिशन के राष्ट्रीय प्रधान प्रेम सिंह राठौर ने गुरु भाई-बहनों से सत्संग में शामिल होने का आग्रह किया है। इस दौरान नई दिल्ली के गुरु पूर्णिमा महोत्सव का प्रसाद समस्त गुरु भक्तों में वितरित किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





